top of page

श्रीलंका (भारत के जलीय सीमा से जुड़ा पड़ोसी देश)

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Oct 13, 2020
  • 1 min read

Updated: Mar 18, 2021



श्रीलंका (Sri Lanka)

  • राजधानी – श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (पूर्व राजधानी – कोलंबो)

  • सबसे बड़ा शहर – कोलंबो

  • राष्ट्रगान – श्रीलंका माता

  • राजभाषा – सिंहला, तमिल

  • झंडा – शेर का झंडा

  • सरकार – लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य

  • यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता – 4 जनवरी, 1948

  • गणराज्य – 22 मई 1972

  • राष्ट्रीय खेल – वालीबाल

  • राष्ट्रीय फूल – नीला पानी लिली

  • राष्ट्रीय पेड़ – सीलोन आयरनवुड

  • मुद्रा – श्रीलंकाई रूपया

  • दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्विपीय देश है।

  • भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र 31 किलोमीटर है।

  • 1972 तक इसका नाम सीलोन था जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में सम्मान सुचक शब्द श्री लगाकर ‘श्रीलंका’ कर दिया गया।

  • श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण बंदरगाह है।

  • महल धार्मिक ग्रंथ रामायण में श्रीलंका का जिक्र है जिसमें कुबेर तथा बाद में रावण को लंका का राजा बताया गया है।

  • रामायण में रावण के सोने का महल व अशोक वाटिका का जिक्र मिलता है।

  • तीसरी सदी ई॰पू॰ में मौर्य सम्राट अशोक के पुत्र महेन्द्र एवं पुत्री संघमित्रा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भेजा था।

  • द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 4 फरवरी 1948 को श्रीलंका को यूनाइटेड किंगडम से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।

  • चारो ओर समुद्र से घिरे होने के कारण यह एक उष्ण कटिबंधीय जलवायु क्षेत्र है।

  • प्रशासकीय रूप से श्रीलंका 9 प्रांतो में बंटा हुआ है जिसमें कुल 25 जिले है।

  • लिट्टे श्रीलंका की एक अलगाववादी गुट है इसके युद्ध नीतियों के कारण 32 देशों ने इसे आतंकवादी गुटो की श्रेणी में रखा है।

  • श्रीलंका गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का संस्थापक सदस्य है।

Comments


bottom of page