top of page

नेपाल (भारत के पड़ोसी देश)

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Oct 8, 2020
  • 3 min read

Updated: Mar 18, 2021



नेपाल (Nepal)

  • नेपाल, आधिकारिक तौर पर फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ नेपाल, दक्षिण एशिया में एक लैंडलाॅक देश है।

  • काठमांडू इसकी राजधानी है।

  • नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली है।

  • नेपाल की मुद्रा नेपाली रूपया (NPR) है।

  • नेपाल के दो सीमावर्ती देश चीन और भारत है।

  • 6ठी शताब्दी में गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी के पास हुआ था।

  • माउण्ट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। नेपाल में इसे सागर माथा (स्वर्ग का शीर्ष / Foread of the Sky) के नाम से भी जाना जाता है।

  • माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई 8,848 मीटर है।

  • 29 मई, 1953 को ब्रिटिश खोजकर्ता सर एडमंड हिलेरी और उनके शेरपा गाइड तेनजिंग नोर्गे माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे।

  • 25 साल बाद इटली के रेहोल्ड मेसनर और ऑस्ट्रिया के पीटर हेबेलर पूरक ऑक्सीजन का उपयोग किए बिना शिखर पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे।

  • तिब्बत में इसे चोमोलंगमा अर्थात् ‘पर्वतों की रानी’ के नाम से जाना जाता है।

  • हिमालय चोटी का सबसे पूर्व का नाम नमचा बरवा है और सबसे दूर पश्चिम में नंगा पर्वत है।

  • चितवन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल में स्थित है जो नेपाल का पहला राष्ट्रीय उद्यान है ये उद्यान 1973 में स्थापित किया गया था और 1984 में इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया।

  • चितवन दुनिया की सबसे ऊँची घास का मैदान है।

  • दुनिया की सबसे गहरी घाटी काली गंडकी घाटी नेपाल में है।

  • नेपाल में विश्व विरासत सूची में चार संपत्तियाँ है। दो सांस्कृतिक है – काठमांडुु घाटी (1979) और लुम्बिनी (भगवान बुद्ध की जन्मस्थली) (1997), और दो प्राकृतिक है – चितवन नेशनल पार्क (1984) और सागरमाथा नेशनल पार्क (1979)।

  • हाथी पोलो खेल Meghaulis नेपाल में शुरू किया गया था।

  • नेपाल का ‘टाइगर टाॅप’ हाथी पोलो का मुख्यालय है और विश्व हाथी पोलों चैम्पियनशिप का स्थान है।

  • पशुपति नाथ मंदिर काठमांडु नेपाल में है।

  • नेपाल का पशुपति नाथ मंदिर तथा भारत के मंदसौर पशुपति नाथ मंदिर दोनों ही मंदिर में मूर्तियाँ समान आकृति वाली है।

  • पशुपति नाथ मंदिर बागमति नदी के किनारे काठमांडु में स्थित है।

  • कर्णाली नदी नेपाल की सबसे लंबी नदी है।

  • पश्चिमी नेपाल पृथ्वी पर दलदली हिरणों के सबसे बड़े झुंड का घर है।

  • नेपाल के नक्शे को 90 डिग्री पर घुमाने पर पुर्तगाल के नक्शे के समान दिखता है।

  • काठमांडू का पुराना नाम कांतिपुर था जिसका अर्थ था ‘महिमा का शहर’

  • काठमांडु को दुनिया के जीवित सांस्कृतिक संग्रहालय के रूप में जाना जाता है।

  • नेवाड़ी काठमांडु घाटी के मूल निवासी थे।

  • काठमांडु का आदर्श वाक्य ‘विविधता में एकता’ है

  • नेपाल स्थित जनकपुर में भगवान श्रीराम की पत्नी माता सिता का जन्म 7500 ई॰पू॰ हुआ था।

  • नेपाल की कुल लम्बाई करीब 800 किलोमीटर और चौराई 200 किलोमीटर है।

  • संसार की 8000 मीटर से ऊँची 14 चोटियों में से 8 नेपाल की हिमालयी क्षेत्र में पड़ती है।

  • संसार की तीसरा सर्वोच्च शिखर कंचन जंघा भी इसी हिमालयी क्षेत्र में पड़ता है

  • संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा (एवरेस्ट) नेपाल व तिब्बत सीमा पर अवस्थित है।

  • नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों में विभाजित किया गया है।

  • बौद्ध, पशुपतिनाथ की पूजा आर्यावलोकितेश्वर के रूप में करते है और हिंदू मंजुश्री की पूजा सरस्वती के रूप में करते है।

  • मुक्तिनाथ (वैष्णव सम्प्रदाय मंदिर) तीर्थस्थान शालिग्राम भगवान के लिए प्रसिद्ध है।

  • गोसाई कुंड, सरस्वती भरव, सौर्य और गणोश कुंड नेपाल में है।

  • ‘बोधनाथ’ स्तुप नेपाल का सबसे बड़ा स्तुप है।

  • नेपाल के नए संविधान के अनुसार राष्ट्रपति देश के राष्ट्राध्यक्ष होंगे जबकि शक्तियाँ प्रधानमंत्री के पास होगी।

  • नेपाल के प्रथम प्रधानमंत्री विश्वेश्वर प्रसाद कोईराला थे।

  • सिक्किम राज्य नेपाल को भूटान से अलग करता है।

  • बिहार और नेपाल के बीच 700 किलोमीटर का बाॅर्डर है।

  • उत्तर बिहार की अधिकतर नदियों जैसे – कोसी, गंडक, बागमती, कमला, बुढ़ी गंडक, आदि का उद्गम नेपाल है।


Comments


bottom of page