top of page

म्यांमार (भारत के पड़ोसी देश)

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Oct 10, 2020
  • 1 min read

Updated: Mar 18, 2021



म्यांमार (Myanmar)

  • राजधानी – नैप्यीदा

  • सबसे बड़ा नगर – यांगून (रंगून)

  • राजभाषा – बर्मी

  • सरकार – एकात्मक संसदीय संवैधानिक गणतंत्र

  • ब्रिटिश राज से स्वतंत्र – 4 जनवरी, 1948

  • तख्तापलट – 2 मार्च, 1962

  • नया संविधान – 30 मार्च, 2011

  • क्षेत्रफल – 676578 वर्ग किलोमीटर

  • मानव विकास सुचकांक – 150वाँ

  • मुद्रा – क्याट

  • सू-की को नोबेल का शांति पुरस्कार – अक्टूबर 1991

  • म्यांमार विश्व के उन तीन देशों में शामिल है, जो अंतर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली का उपयोग नहीं करते है।

  • म्यांमार का पुराना नाम बर्मा था

  • इसके उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत, बांग्लादेश एवं हिन्द महासागर तथा दक्षिण एवं पूर्व की दिशा में थाइलैंड एवं लाओस देश स्थित है।

  • म्यांमार दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा देश है।

  • इसकी उत्तर-पूर्व सीमाएं भारत के मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और बांग्लादेश के चिटगांव प्रांत से मिलती है।

  • ऐयारवाड़ी (2170 किमी॰) म्यांमार की सबसे लम्बी नदी है।

  • देश का अधिकतम भाग कर्क रेखा और भूमध्य रेखा के बीच स्थित है।

  • म्यांमार को सात राज्य और सात मण्डल में विभाजित किया गया है।

  • जिस क्षेत्र में बर्मी लोगों की जनसंख्या अधिक है उसे मण्डल कहा जाता है। राज्य वह मण्डल है जो किसी विशेष जातीय अल्पसंख्यकों का घर हो।

  • म्यांमार को स्वर्णिम पैगोडा का देश कहते है।

Comments


bottom of page