top of page

भारत एक सामान्य परिचय

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Aug 22, 2020
  • 4 min read

Updated: Mar 18, 2021

ree


भारत एक सामान्य परिचय

India a General Introduction

  • भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप (पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान एवं बांग्लादेश) का सबसे बड़ा देश है।

  • इसका प्राचीन नाम आर्यावर्त एवं जंबू द्वीप है।

  • अधिकांश भारतीय काकेशियाई या काकेसाइड मानव प्रजाति समूह से संबंधित है।

  • सर्वप्रथम ईरानियों ने भारत को ‘हिन्दुस्तान’ एवं यूनानियों ने इसे ‘इंडिया’ कहा।

  • भारत के उत्तर में नेपाल, भूटान एवं चीन है जबकि दक्षिण में श्रीलंका एवं हिन्द महासागर।

  • भारत के पुरब में बांग्लादेश, म्यांमार एवं बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में पाकिस्तान एवं अरब सागर है।

  • भारत एक मात्र ऐसा देश है, जिसके नाम पर किसी महासागर (हिन्द महासागर) का नामकरण किया गया है।

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत पूरे विश्व का 2.42 प्रतिशत है।

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के क्रमशः छः बड़े देश रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया के बाद 7वाँ बड़ा देश है।

  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 121.08 करोड़ है। जो विश्व में चाइना के बाद दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।

  • विश्व जनसंख्या का 17.5 प्रतिशत भारत में निवास करती है।

  • भारत पूरी तरह उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।

  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी॰ है।

  • भारत की भौगोलिक आकार चतुष्कोणीय है।

  • भारत की उत्तर से दक्षिणी तक की लम्बाई 3,214 किमी॰ तथा पूरब से पश्चिम तक की चौड़ाई 2933 किमी॰ है।

  • स्थल सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किमी. तथा मुख्य भूमि के तट की लम्बाई 6,100 किमी. है।

  • मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह सहित तटीय लंबाई 7516.6 किमी. है।

  • जनसंख्या मेें सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश तथा सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।

  • जनसंख्या मेें बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली तथा सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है।

  • जनसंख्या मेें सबसे बड़ा जिला ठाणे (महाराष्ट्र) तथा सबसे छोटा जिला दिबांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश) है।

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य तथा गोवा सबसे छोटा राज्य है।

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केन्द्रशासित राज्य लद्दाख है। जिसे 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर राज्य ‘जम्मू—कश्मीर अधिनियम—2019’ के तहत दो नए केन्द्रशसित प्रदेश जम्मू—कश्मीर तथा लद्दाख के रूप में अस्तित्व में आया।

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य लक्षद्वीप है।

  • क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला कच्छ (गुजरात) तथा सबसे छोटा जिला माहे (पुदुचेरी) है।

  • भारत की राजधानी नई दिल्ली है। जिसे 1 अप्रैल, 1912 को कलकत्ता से बदल कर दिल्ली कर दिया गया। (घोषणा—12 दिसम्बर, 1911 को)

  • भारत में राज्यों की कुल संख्या 28 तथा केन्द्रशासित प्रदेशों की संख्या 8 है।

  • सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है।

  • भारत की सबसे बड़ी जनजाति भील तथा दूसरी सबसे बड़ी गोंड है।

  • सर्वाधिक नगरीकृत राज्य महाराष्ट्र तथा न्यूनत्तम नगरीकृत राज्य हिमाचल प्रदेश है।

  • सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य मध्य-प्रदेश तथा सबसे न्यूनत्तम वनाच्छादित राज्य हरियाणा है।

  • सर्वाधिक वर्षा मासिनराम (मेघालय) में तथा सबसे न्यूनत्तम वर्षा लेह (लद्दाख) में होती है।

  • भारत में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु पाई जाती है।

  • भारत में समुद्र तल से औसत ऊँचाईयाँ चेन्नई के समुद्र तट से मापी जाती है।

  • सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य गुजरात तथा सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य गोवा है।

  • भारत में 9 राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिसा, पश्चिम बंगाल) की सीमाएँ समुद्र से लगी है।

  • प्रायद्वीपीय भारत या भारत की दूसरी सर्वाधिक लंबी तट रेखा वाला राज्य आंध्र प्रदेश है।

  • सर्वाधिक लंबी तट रेखा वाला केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है।

  • हिन्द महासागर (अन्य नाम—रत्नाकर) को शांत क्षेत्र एवं सात समुद्रों की कुँजी कहा जाता हैै।

  • हिन्द महासागर का पश्चिमी भाग अरब सागर एवं पूर्वी भाग बंगाल की खाड़ी कहलाता है।

  • भारत उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक तथा पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक फैली है।

  • भारत की मुख्य भूमि 8°4′ और 37°6‘ उत्तरी अक्षांश एवं 68°7′ और 97°25′ पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है।

  • संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है।

  • अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है।

  • कर्क रेखा (23°30′ उत्तरी अक्षांश) भारत को दो बराबर भागों में बाँटती है।

  • यह भारत के आठ राज्यों—गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसागढ़, झाारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है।

  • भारत का सबसे पूर्वी बिन्दु कीबिथु (अंजॉ जिला, अरूणाचल प्रदेश) तथा पश्चिमी बिन्दु गुहार मोती या गौर माता (कच्छ, गुजरात) है।

  • भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु सियाचीन ग्लेशियर के निकट इंदिरा कॉल (लद्दाख) है।

  • भारत का मुख्य भूमि का दक्षिणी बिन्दु कन्याकुमारी या केप कोमोरिन (तमिलनाडु) है।

  • दक्षिणी बिन्दु, भूमध्य रेखा से 876 किमी. की दूरी पर है।

  • भारत का सबसे दक्षिणत्तम बिन्दु इंदिरा प्वाइंट है जो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार में 6°4′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।

  • इंदिरा प्वाइंट को पिग्मिलियन या पारसन प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है।

  • 82°30′ पूर्वी देशान्तर रेखा, जो प्रयागराज के नैनी से गुजरती है, को भारत का मानक समय रेखा माना गया है, जो ग्रीनवीच माध्य समय (GMT) से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।

  • 82°30′ पूर्वी देशान्तर रेखा भारत के पाँच राज्यों — उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिसा एवं छतीसगढ़ से होकर गुजरती है।

  • बड़ें देशों में एक से ज्यादा मानक समय होते है, जैसे — फ़्रांस में 12 (सर्वाधिक) तथा रूस तथा अमेरिका में 11-11 मानक समय है।

  • पूरे विश्व को 24 समय जोन में बाँटा गया है।

  • भारतीय मानक समय रेखा एवं कर्क रेखा छतीसगढ़ राज्य के सुरजपुर जिला में एक दूसरे को आपस में काटती है।

  • भारत के 16 राज्य तथा दो केन्द्रशासित प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्थलीय सीमा से लगी है जिसमें सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल की है।

  • केन्द्रशासित प्रदेश पुदुचेरी तीन राज्यों में फैला है, जिसका जिला यनम (आंध्र पदेश), कराईकल एवं पुदुचेरी (तमिलनाडु) तथा माहे (केरल) में स्थित है।

  • भारत में कुल 20 राज्य स्थलरूद्ध (Land Locked) है, इनमें से 5 राज्यों (हरियाणा, छतीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, झारखंड) की सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा को स्पर्श नहीं करती।

  • उत्तर प्रदेश की सीमा सर्वाधिक 8 राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झाारखंड एवं बिहार) और एक केन्द्रशासित प्रदेश (दिल्ली) से लगी है।

  • उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक सीमा मध्य प्रदेश से एवं सबसे कम हिमाचल प्रदेश से लगी है।

  • भारत की प्रादेशिक जलसीमा तट से 12 समुद्री मील है जिसपर भारत का पूर्ण अधिकार है।

  • 1 समुद्री मील (नॉटिकल मील) 1.852 किमी. के बराबर होता है।

  • भारत का संलग्न क्षेत्र तट से 24 समुद्री मील तक है जिसपर भारत को सीमा शुल्क वसुली एवं वित्तीय अधिकार प्राप्त है।

  • भारत का अनन्य आर्थिक क्षेत्र तट से 200 समुद्री मील तक है जिसपर भारत को सागरीय जीवों तथा समुद्री खनिजों के संरक्षण, दोहन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का अधिकार प्राप्त है।

  • घनुषकोडी भारतीय क्षेत्र का अंतिम शहर है।

7 Comments


Rashmi Prabha
Rashmi Prabha
Apr 02, 2021

Excellent

Like

PARSHANT KUMAR
PARSHANT KUMAR
Mar 25, 2021

Nice

Like

karan sharma
karan sharma
Mar 24, 2021

Very useful

Like

Rajesh Rai
Rajesh Rai
Mar 24, 2021

Very usefull

Like
Kundan Kumar
Kundan Kumar
Mar 24, 2021
Replying to

Thank you Rajesh ji for your valuable comment

Like

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav
Mar 23, 2021

Very nice

Like
Kundan Kumar
Kundan Kumar
Mar 23, 2021
Replying to

Thank you for comment

Like
bottom of page