top of page

Daily Current Affairs : 7 May, 2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • May 6, 2021
  • 4 min read





Daily Current Affairs

7 May, 2021

  1. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार किसने नागरिक प्राधिकरण की सहायता में समन्वय के लिए कोविड प्रबंधन प्रकोष्ठ बनाया है — भारतीय सेना ने

    1. यह प्रकोष्ठ महानिदेशक स्तर के अधिकारी के तहत काम करेगा, जो सीधे सेना उपाध्यक्ष को रिपोर्ट देगा।

  2. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार किस विभाग ने अपने कार्यक्षेत्र से आगे बढ़कर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड संबंधी सहायता और मुख्य रूप से तरल ऑक्सीजन उपलब्ध कराई है — अंतरिक्ष विभाग

    1. इसरो अध्यक्ष डॉक्टर के॰ सिवन ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक में कहा कि तमिलनाडु और केरल को प्रतिदिन साढ़े नौ टन तरल ऑक्सीजन दी जा रही है।

  3. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार केन्द्र ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए अगले महीने से किस प्रमाणपत्र को ऑनलाइन जारी करना अनिवार्य कर दिया है — दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

    1. यह प्रमाणपत्र केवल विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पोर्टल के उपयोग से ही जारी किया जाएगा।

  4. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार कृषि मंत्रालय ने किस फसल में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए आगामी खरीफ 2021 सत्र के लिए एक विशेष खरीफ कार्यनीति तैयार की है — दाल के उत्पादन

    1. इसके तहत दल्हन फसलों के बुआई क्षेत्र को बढ़ाने के लिए केंद्रीय बीज ऐजेंसियाँ या राज्यों में उपलब्ध अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों के बीच निःशुल्क बांटे जाएंगे।

    2. आगामी खरीफ 2021 के लिए लगभग 82 करोड़ रुपये की लागत से बीजों की 20 लाख से अधिक मिनी किट वितरित किए जाने का प्रस्ताव है। यह संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले 10 गुना अधिक है।

    3. तुअर, मूंग और उड़द का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए वितरित की जाने वाली इन मिनी किट की लागत केंद्र सरकार वहन करेगी।

  5. 6 मई, 2021 को किस पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया — चौधरी अजीत सिंह

  6. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार किस मंत्रालय ने सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के 50 अस्पतालों को समर्पित और मिश्रित कोविड अस्पतालों के रूप में मंजूरी दी है — रक्षा मंत्रालय

    1. इसमें सेना के 42, वायु सेना के 5 और नौसेना के 3 अस्पताल शामिल है।

  7. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने चीन और किस देश के बीच रणनीतिक आर्थिक वार्ता के अंतर्गत सभी गतिविधियों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है — ऑस्ट्रेलिया

    1. यह वार्ता चीन के शीर्ष आर्थिक योजनाकार राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) और ऑस्ट्रेलिया सरकार के संबंधित मंत्रालयों द्वारा आयोजित की जाती है।

  8. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार प्रधानमंत्री मोदी विशेष आमंत्रित के रूप में शनिवार को किस बैठक में शामिल होंगे — यूरोपीय परिषद् की बैठक

    1. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की यह बैठक आयोजित कर रहे हैं।

    2. पुर्तगाल फिलहाल यूरोपीय परिषद् के अध्यक्ष है।

    3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों या राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल होंगे। यूरोपीय संघ के 27 देशों की ऐसी बैठक इससे पहले केवल एक बार हुई है।

  9. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार अमेरिका में किस निजी कंपनी द्वारा विकसित किया गया उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाने वाला अंतरिक्ष यान स्टारशिप एसएन-15 पहली बार पृथ्वी पर सकुशल लौट आया है — स्पेसएक्स

    1. एलोन मस्क की कंपनी द्वारा विकसित किए गए इस अंतरिक्ष यान की पहली चार उड़ाने असफल रही थी।

    2. इस अंतरिक्ष यान को अमरीका के टैक्सस राज्य से छोड़ा गया था।

    3. 16 मंजिलों वाला तीन इंजनों से युक्त यह यान कल टैक्सस राज्य के दक्षिणी हिस्से में सफलतापूर्वक उतरा।

  10. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार किसने कोविड—19 वैक्सीन को बौद्धिक संपदा अधिकार से छूट का समर्थन किया है — अमेरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने

  11. 6 मई, 2021 को मिली जानकारी के अनुसार किस देश ने चीन पर दक्षिण चीन सागर में स्कार्बोरो शोल के पास उसके तटरक्षक बलों की गश्त रोकने का आरोप लगाया है — फिलीपींस

  12. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार किस राज्य ने जनता कर्फ्यू 15 मई तक बढ़ा दिया है — मध्य प्रदेश

    1. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री — शिवराज सिंह चौहान

  13. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार किस राज्य सरकार ने कोरोना रोगियों के लिए आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की है — हरियाणा सरकार ने

  14. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार भारत में किस देश के राजदूत ने ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी रेफरल अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र का शुभारंभ किया — इटली के राजदूत विन्सेन्जों डी लुका

  15. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार केरल सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर समूचे राज्य में कब से कब तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है — 8 मई से 16 मई तक

  16. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार नगालैंड को कोविड मरीजों के उपचार के लिए रेलवे ने कितने डिब्बे उपलब्ध कराए है — 10

  17. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू—कश्मीर के किस जगह में प्रति मिनट सौ लीटर उत्पादन करने वाला एक नया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर संयंत्र शुरू किया गया है — गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजौरी

  18. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार तेल और गैस क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों — इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, ओएनजीसी, गेल और श्री बद्रीनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते के तहत बद्रीनाथ धाम को किस रूप में विकसित किया जाएगा — आध्यात्मिक स्मॉर्ट नगरी

  19. 6 मई, 2021 के सूचनानुसार रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक-वी का लाइट वर्जन सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन है जो कोरोना वायरस को रोकने में कितने फीसदी तक प्रभावी है — 80 फीसदी



Join Telegram Channel For PDF




Todays Question : -

हाल ही में टाटा समूह लगभग कितने ऑक्सीजन संयंत्र बनाएगा ?


(A) 350

(B) 400

(C) 450

(D) 500


आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

1 Comment


Rajnish Ranjan
Rajnish Ranjan
May 06, 2021

C

Like
bottom of page