top of page

Current Affairs 19 June 2021 | Current Affairs in Hindi | Current Affairs | करेंट अफेयर्स

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Jun 19, 2021
  • 3 min read

ree



Current Affairs 19 June 2021

  1. 18 जून, 2021के सूचनानुसार जापान की नाओमी ओसाका इस वर्ष विंम्बलडन में नहीं खेलेंगी। ये कहाँ की खिलाड़ी है — जापान

    1. फ्रैंच ओपन में अपने पहले दौर के मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में भाग नहीं लेने के लिए नाओमी ओसाका पर 15000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

    2. ग्रास कोर्ट पर खेली जाने वाली विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता 28 जून से 11 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

  2. 18 जून को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है — ऑटिस्टिक गौरव दिवस

    1. ऑटिज्म एक विकासात्मक विकार है जो व्यक्ति की बातचीत और संवाद करने की क्षमता को प्रभावित करता है।

  3. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार प्रसार भारतीय ऑडियंस रिसर्च ने न्यूज ऑन एआईआर रेडियो लाइव ग्लोबल रैकिंग जारी की है इस रैकिंग के अनुसार न्यूज ऑन एआईआर ऐप किस देश में सबसे ज्यादा लोेकप्रिय है — अमरीका

    1. अब फ्रांस नम्बर वन से दूसरे स्थान पर आ गया है तथा ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर।

    2. जापान, 10 देशों में इस ऐप की लोकप्रियता वाली सूची में शामिल होने वाला नया देश है।

    3. इस सूची में भारत को शामिल नहीं किया गया है।

  4. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार भारतीय युद्धपोत त्रिकंड अदन की खाड़ी में किस नौसैनिक अभ्यास में पहली बार हिस्सा ले रहा है — इन—ईयू नेवफोर

    1. 18 जून से शुरू हुए दो दिन की इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में इटली, स्पेन और फ्रांस के युद्धपोत भी हिस्सा ले रहे हैं।

  5. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार किसने आम चुनाव 2019 पर आधारित एक मानचित्रावली जारी की है — निर्वाचन आयोग

    1. मुख्य निर्वाचन आयुक्त — सुशील चन्द्रा

    2. इस मानचित्रावली में 2019 के आम चुनाव से जुड़े सभी सांख्यिकीय आंकड़े शामिल किए गए है। जिसमें 42 मानचित्र और 90 तालिकाओं के जरिए चुनाव से जुड़े विभिन्न पहुलुओं को दर्शाया गया है।

  6. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार आधुनिक जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति और संस्थापक का निधन हो गया। उनका क्या नाम था — डॉक्टर केनेथ कोंडा

  7. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार किस कांग्रेसी नेता ने पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है — रूपज्योति कुर्मी

    1. असम विधानसभा अध्यक्ष — विश्वजीत दायमारी

    2. असम के राज्यपाल — प्रो. जगदीश मुखी

    3. असम के मुख्यमंत्री — हेमंत बिस्वा सरमा

  8. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार किस केन्द्रशासित प्रदेश ने युवा गतिविधियों और युवा पीढ़ी से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए पूरे प्रदेश के हरेक पंचायत में युवा क्लब स्थापित करने के लिए निर्देश दिए है — जम्मू—कश्मीर

    1. जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल — मनोज सिन्हा

  9. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार जापान में टोक्यों की जिला अदालत ने किस पूर्व विधि मंत्री को संसदीय चुनाव में अपनी पत्नी को जिताने के लिए वोट खरीद फरोख्त मामले में तीन साल की सजा दी है — कात्सुयूकी कवाई

    1. जापान के राष्ट्रपति — शिन्ज़ो अबे

    2. जापान के प्रधानमंत्री — योशीहिदे सुगा

    3. जापान की करेंसी — येन

  10. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण प्रतिरोध सभा (यूएनसीसीडी) ने राजस्थान स्थित किस पर्यावरण संगठन को इस साल की प्रतिष्ठित लैंड फॉर लाइफ अवार्ड से नवाजा है — फैमिलियल फॉरेस्ट्री

    1. फैमिलियल फॉरेस्ट्री का नेतृत्व जलवायु कार्यकर्ता करते है और इसके संस्थापक श्याम सुंदर ज्यानी हैं।

  11. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार आयरलैंड के किस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है — केविन ओ ब्रायन

    1. 37 वर्षीय केविन ने अपना वनडे करियर अयरलैंड के तीसरे सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में खत्म किया है।

  12. 18 जून, 2021 के सूचनानुसार भारत के WTO मिशन में 3 साल के कार्यकाल के किसे निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है — आशीष चांदोरकर

    1. विश्व व्यापार संगठन वैश्विक व्यापार से संबंधित है तथा इसमेंं वर्तमान में 164 सदस्य है

    2. भारत 1995 से इसका सदस्य है।

    3. विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक — नागोजी ओकाेंंजो इविआला

    4. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

    5. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1 जनवरी, 1995 की गई थी।




Join Telegram Channel For Latest Updates

ree


Todays Question : -


हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरी और पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित कितने नई सड़कों का लोकार्पण किया ?


(A) 12

(B) 11

(C) 13

(D) 15



आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


ree

Rs. 15/- Only

Pages : 72, PDF Size : 22 MB, Language : Hindi

900+ One Liner Question + 250 Objective Question for Practice

ree

दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद


Comments


bottom of page