Current Affairs 22 June 2021 | Current Affairs in Hindi | Current Affairs | करेंट अफेयर्स
- K.K. Lohani
- Jun 22, 2021
- 5 min read

Current Affairs 22 June 2021
21 जून किस दिवस के रूप मे मनाया जाता है — विश्व संगीत दिवस
21 जून, 2021 के सूचनानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के साथ योग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन किस एप की शुरूआत की है — एम योग ऐप
इस ऐप पर विश्व की अनेक भाषाओं में योग प्रशिक्षण के कई वीडियो उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार यह ऐप प्राचीन विज्ञान और आधुनिक तकनीक का शानदार समन्वय है।
प्रधानमंत्री ने कहा भारत के ट्टएक विश्व एक स्वास्थ्य के सिद्धांत’ को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने यौगिक विज्ञान में किस डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया — एनआईओएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम
21 जून, 2021 को संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वर्ष 2020 में कितने अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया — 64 अरब डॉलर
भारत, विश्व में पांचवां सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल करने वाला देश रहा।
वर्ष 2019 में भारत में कुल 51 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था। जो 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2020 में 64 अरब डॉलर हो गया।
व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन—अंकटाड द्वारा 21 जून को जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2021 में कहा गया है कि महामारी के कारण 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष के
1.5 लाख करोड़ डॉलर से घटकर एक लाख करोड़ डॉलर पर आ गया।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार आर्मेनिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री और उनकी सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी ने 53.92 प्रतिशत मतों के साथ संसदीय चुनाव जीत लिया है। उनका क्या नाम है — निकोल पशिनियन
21 जून, 2021 के सूचनानुसार प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के खिलाफ अविश्वास मत पारित कर दिया। वे किस देश के प्रधानमंत्री है — स्वीडन
प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन को इस्तीफा देने और स्पीकर को नई सरकार खोजने का काम सौंपने या एक स्नैप (आकस्मिक) चुनाव बुलाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
63 वर्षीय लोफवेन स्वीडन के पहले प्रधानमंत्री है जिन्हें विपक्ष द्वारा पेश किए अविश्वास प्रस्ताव से हटाया गया है
अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए 349 सीटों वाली संसद में 175 मतों की आवश्यकता थी और 181 सांसदों ने इसके पक्ष में मत दिया।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कोविड कार्यबल प्रमुख डॉ. सी.एन. अश्वथ नारायण ने बंगलुरु में दिव्यांग जनों के लिए किस नाम से कोविड हेल्पलाइन की शुरूआत — सक्षम (0120 690 4999)
इस हेल्पलाइन का इस्तेमाल दिव्यांग जन सरकारी कल्याण कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने के लिए कर सकते है।
राज्य सरकार ने बजट आवंटन का चार प्रतिशत दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निर्धारित किया है।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार राष्ट्रीय पोषण संस्थान और तेलंगाना सरकार साथ मिलकर पहली बार किनमें सिरो सर्वे करेगी — बच्चों में
ये सर्वे जानागांव, कामारेड्डी और नलगोंडा जिले में किया जाएगा।
अब तक हुए सर्वे में 10 से 17 साल के किशोरों, 18 वर्ष से ऊपर के वयस्कों और स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया था। पहली बार इस सर्वे में 6 से 9 साल के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार असम में कांगे्रस के किस पूर्व विधायक ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्या ले ली है — रूप ज्याति कुर्मी
मरियानी विधानसभा क्षेत्र से चुने गए श्री कुर्मी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली 16 सदस्यीय टीम का कप्तान किसे नियुक्त किया है — रानी
हॉकी इंडिया ने बेहद भरोसेमंद डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का और अनुभवी गोलकीपर सविता को महिला टीम के दो उप कप्तानों के रूप में नियुक्त किया है।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार हंगरी में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगी — देपालपुर की हंसाबेन राठौड़
कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 19 से 25 जुलाई 2021 तक बुडापेस्ट (हंगरी) में होगी।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार संचार प्रदाता कम्पनी भारती एयरटेल और किस कंपनी ने भारत के लिए 5जी नेटवर्क समाधानों को लागू करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है — टाटा समूह
21 जून, 2021 के सूचनानुसार किस डिजिटल भुगतान कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए यूपीआई ई—मैंडेट का उपयोग करते हुए भारत का पहला वॉलेट ऑटो टॉप—अप फीचर लॉन्च किया है — फोन पे (PhonePay)
इस सुविधा के लिए यूपीआई ई—मैंडेट सेट करना होगा जिसके बाद फोनपे अपने वॉलेट बैलेंस को न्यूनतम स्तर से नीचे आने पर अपने आप टॉप अप कर देगा।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार बिजनेस—टू—बिजनेस (बी2बी) ईकामर्स प्लेटफॉर्म उड़ान ने असंगठित थोक अनाज बाजार में किसके साथ मार्केटिंग साझेदारी की घोषणा की है — कैप्टन हार्वेस्ट ब्रांड
यह असंगठित थोक अनाज बाजार में किराना स्टोर और उपभोक्ताओं के बीच आने वाली गुणवत्ता, उपलब्धता, वजन और किफायती दर संबंधी अनियमितताओं को हल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक पहल है।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार केरल की पूर्व मंत्री के.के. शैलजा को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए किस प्रतिष्ठित अवार्ड नवाजा गया है — सेंट्रल यूरोपीय यूनिवर्सिटी ओपन सोसायटी पुरस्कार
ओपन सोसायटी पुरस्कार हर साल असाधारण पहचान वाले ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने सोसायटी के आदर्श के लिए काम किया है।
21 जून 2021 के सूचनानुसार अमेरिका में किस समुद्री तुफान नेे भारी तबाही मचायी — क्लाउडेट
21 जून, 2021 के सूचनानुसार 2021 फ्रेच ग्रैंड प्रिक्स का खिताब किसने जीता है — रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन
21 जून, 2021 के सूचनानुसार जम्मू—कश्मीर की किस महिला को भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है — माव्या सूदन
23 साल की माव्या सूदन जम्मू—कश्मीर की पहली ऐसी बेटी है जिन्हें भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ है।
राजौरी की रहने वालीं माव्या देश की 12वीं महिला फाइटर है।
21 जून, 2021 के सूचनानुसार स्विस नेशनल बैंक, स्विट्जरलैंड द्वारा जारी '2020 के वार्षिक बैंक सांख्यिकी’ में भारत को स्विस बैंकों में विदेशी ग्राहकों के पैसे की सूची में किस स्थान पर रखा है — 51वें
यूनाइटेड किंगडम (यूके) को पहले स्थान पर रखा है।
गवर्निंग बोर्ड के स्विस नेशनल बैंक के अध्यक्ष — थॉमस जे. जॉर्डन
स्विस नेशनल बैंक का मुख्यालय — बर्न, ज्यूरिख
Join Telegram Channel For Latest Updates
Todays Question : -
हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरी और पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित कितने नई सड़कों का लोकार्पण किया ?
(A) 12
(B) 11
(C) 13
(D) 15
आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।
Rs. 15/- Only
Pages : 72, PDF Size : 22 MB, Language : Hindi
900+ One Liner Question + 250 Objective Question for Practice
दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद
Comments