top of page

Current Affairs 18 June 2021 | Current Affairs in Hindi | Current Affairs | करेंट अफेयर्स

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Jun 18, 2021
  • 4 min read

Updated: Jun 18, 2021


ree



Current Affairs 18 June 2021

  1. 17 जून को किस दिवस के रूप में मनाया गया — विश्व मरूस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस

    1. केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़े ने के अनुसार भारत का उद्देश्य 2030 तक दो करोड़ 60 लाख हेक्टेयर खराब हो चुकी भूमि को इस्तेमाल योग्य बनाना है।

  2. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी से होने वाले वित्तीय नुकसान को रोकने तथा इस बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए कौन-सा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर जारी किया — 155260

    1. इस हेल्पलाइन और रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की मदद से शुरू किया गया है।

    2. इस हेल्पलाइन और रिपोर्टिंग प्लेटफार्म का सात राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

  3. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कितने क्रॉस डिस्एबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया — 14

    1. यह केन्द्र सात राष्ट्रीय संस्थानों और सात समग्र क्षेत्रीय केंद्रों में स्थित है।

    2. इनके माध्यम से एक ही छत के नीचे दिव्यांगजनों के लिए स्क्रीनिंग, पहचान, पुनर्वास, परामर्श और चिकित्सीय सेवाएँ उपलब्ध होगी।

  4. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरी और पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित कितने नई सड़कों का लोकार्पण किया — 12

    1. रक्षामंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में किमिन से पोटिन तक बीस किलोमीटर की दो लेन वाली सड़क का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उद्घाटन किया। अरूणाचल प्रदेश में नौ अन्य सड़कों तथा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सड़क का भी उद्घाटन किया।

    2. यह सड़कें सीमा सड़क संगठन के अरुणांक, वर्तक, ब्रह्मांक, हिमांक और सम्पर्क परियोजनाओं के अंतर्गत बनाई गई है।

  5. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार चालू वित्त वर्ष (2021—22) में प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वर्ष की तुलना 100 प्रतिशत से अधिक वृद्धि के साथ कितना हो गया — 1 लाख 85 हजार करोड़ रुपये

  6. पिछले वर्ष (2020—21) में यह राशि 92 हजार 762 करोड़ रुपए था।

  7. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारतीय तट रक्षक बल के रेवदंडा तट के निकट डूब रहे किस मालवाहन जहाज के 16 सदस्यों को बचा लिया — एम.वी. मंगलम

  8. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने 2020—21 में कोविड महामारी के बावजूद कितने करोड़ के व्यापार का उच्चतम रिकॉर्ड बनाया है — 95 हजार 700 करोड़ रुपए

    1. पिछले वर्ष की तुलना में 7.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

    2. खादी और ग्रामोद्योग के अध्यक्ष — विनय कुमार सक्सेना

  9. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार किस खिलाड़ी ने विम्बलडन और ओलम्पिक्स प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया — राफेल नडाल (स्पेन)

    1. विंबलडन का आयोजन 28 जून से 11 जुलाई तक तथा ओलंपिक की शुरूआत 23 से होगा।

  10. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार पंजाब एकता पार्टी ने किस पार्टी के साथ विलय की घोषणा की है — कांग्रेस

  11. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार भारतीय मूल के किस व्यक्ति को माइक्रोसॉफ्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है — सत्य नडेला

  12. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार चीन ने लॉग मार्च 2एफ के जरिए किस मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया — शेनझोउ 12

    1. शेनझोऊ 12 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया।

    2. इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री सवार हैं।

  13. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार दुनिया के सबसे ऊँचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाले कश्मीर के पहले नागरिक कौन बन गए है — महफूज इलाही (कुलग्राम जिला, जम्मू—कश्मीर)

  14. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार क्रिकेट फॉर गुड पहल के माध्यम से किसने दक्षिण एशिया में यूनीसेफ की आपातकालीन कोरोना रिलीफ के समर्थन में धन संग्रह अभियान शुरू किया है — अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)

  15. 17 जून, 2021 को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के घोषणानुसार आगामी टोक्यो ओलम्पिक, 2022 के एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आईओए का प्रिंसिपल प्रायोजक कौन बन गया है — एमपीएल स्पोट्स फाउंडेशन

    1. एमपीएल ने डेढ़ वर्षों यानी 31 दिसम्बर, 2022 तक के लिए करार किया और इस प्रायोजन के जरिये वह भारतीय ओलम्पिक संघ को कुल 8 करोड़ रुपये देगा।

  16. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार जिम्मबाब्वे के किस तेज गेंदबाज क्रिकेटर ने 32 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है — काइल जार्विस

  17. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार भारतीय निर्यात—आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से श्रीलंका सरकार को कितने करोड़ डॉलर का ऋण प्रदान की है — 10 करोड़ डॉलर

  18. 17 जून, 2021 के सूचनानुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किस भारतीय—अमेरिकी नागरिक अधिकार वकील को कनेक्टिविटी राज्य का संघीय न्यायाधीश मनोनीत किया है — सरला विघा नगाला

    1. सरला दक्षिण एशिया की पहली महिला होंगी, जो इस पर नियुक्त होंगी।




Join Telegram Channel For Latest Updates

ree


Todays Question : -


हाल ही में भारत—इजरायल कृषि परियोजना के अंतर्गत कर्नाटक में कितने उत्कृष्टता केंद्रों का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया ?


(A) 2

(B) 5

(C) 3

(D) 4



आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


ree

Rs. 15/- Only

Pages : 72, PDF Size : 22 MB, Language : Hindi

900+ One Liner Question + 250 Objective Question for Practice

ree

दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद


1 Comment


Ajeet Kumar
Ajeet Kumar
Jun 18, 2021

InKarnataka 3 center has opened.

Like
bottom of page