top of page

Daily Current Affairs : 4-4-2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Apr 4, 2021
  • 3 min read



Daily Current Affairs

4-4-2021

  1. 31 मार्च, 2021 को रूस ने जानवरों के लिए पहली कोविड-19 वैक्सीन पंजीकृत करवाई है, वैक्सीन का नाम क्या है — Carnivac-Cov

  2. 2 अप्रैल, 2021 को आरबीआई ने केंद्र सरकार को अल्पकालिक जरूरतों से निपटने के वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में कितने करोड़ रुपये उधार दिए है — 1.2 लाख करोड़

  3. 2 अप्रैल, 2021 को केन्द्र सरकार ने स्थानीय निकायों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्यों के लिए कितने करोड़ रुपये जारी किए — 46 अरब 8 करोड़

  4. 2 अप्रैल, 2021; भारतीय रेलवे ने एक ही वर्ष 2020—21 में कितने किलोमीटर से अधिक का रेललाइन के विघुतीकरण का रिकॉर्ड तोड़ काम किया है — 6000 किमी॰

    1. रेल मंत्रालय के अनुसार दिसम्बर 2023 तक देशभर के सभी रेलखंडों का विघुतीकरण कर दिया जाएगा।

  5. 2 अप्रैल 2019; रेल मंत्री पीयूष गोयल के एक ट्वीट के अनुसार रेलवे 5 अप्रैल से कितनी अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस रेलगाडि़याँ चलाएगा — 71

  6. 2 अप्रैल, 2021; केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार भारत ने किसी अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक राजमार्गों का निर्माण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिक की है। कितने हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया है — 13000 किमी॰ से अधिक

  7. 4 अप्रैल, 2021 से शुरू हो रहे 'शांतिर ओग्रोशेना—2021’ सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना भाग लेगी। यह युद्धाभ्यास किस किस देश में होगा — बांग्लादेश

    1. भारतीय सेना के अतिरिक्त भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश की सेनाएँ हिस्सा लेंगी।

    2. अभ्यास की थीम — शांति अभियानों को मजबूत करना है।

  8. 2 अप्रैल, 2021 को ताइवान में रेल दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हो गई — 48

  9. 2 अप्रैल, 2021 को ग्लोबल टेक्नोलॉजी इंडेक्स में यूएई को किस स्थान पर रखा गया है — 11वें

  10. 3 अप्रैल, 2021; स्वास्थ्य मंत्री डॉ॰ हर्षवर्धन ने असाध्य रोगों के प्रबंधन और बचाव के लिए के लिए 30 मार्च को किस नीति को मंजूरी दी है — राष्ट्रीय असाध्य रोग नीति-2021

  11. 3 अप्रैल, 2021; देश का निर्यात मार्च-2021 में 58.23 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी के साथ कितने अरब डॉलर तक पहुँच गया — 34 अरब डॉलर

  12. 3 अप्रैल, 2021; आदिवासी सहकारी विपणन विकास फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड—ट्राइफेड ने माई जीओवी डॉट इन के सहयोग से किन दो प्रतियोगिताओं की शुरूआत की — बी ए ब्रांड एंबेसडर ऑफ ट्राइब्स इंडिया और बी ए फ्रेण्ड ऑफ ट्राइब्स इंडिया

  13. 3 अप्रैल, 2021; भारत का सबसे बड़ा 100 मेगावॉट क्षमता वाला प्रवाहमान सौर ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थापित किया जाएगा — तेलंगाना के रामगुंडम में

    1. यह सौर परियोजना राष्ट्रीय ताप बिजली निगम (NTPC) शुरू कर रहा है।

    2. अनुमानित लागत — 423 करोड़

    3. NTPC ने अपनी कुल क्षमता का तीस प्रतिशत उत्पादन हरित ऊर्जा के लिए रखा है।

  14. 3 अप्रैल, 2021 को कोविड मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए किस देश ने सोमवार से देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है — बांग्लादेश

  15. 3 अप्रैल, 2021 को विश्व में अबतक कितने लोग कोविड महामारी के शिकार हो चुके है — 13 करोड़

    1. 28 लाख से अधिक की मृत्यु हो चुकी है।

  16. 3 अप्रैल, 2021 को अमरीका के श्रम विभाग ने एच—1बी—वीजा श्रेणी में रोजगार के लिए पारिश्रमिक के बारे में सुझाव के लिए कितने दिनों का समय दिया है — 60 दिन

  17. 3 अप्रैल, 2021 को भारतीय खाद्य सप्ताह कहाँ आयोजित किया गया — बीजिंग

  18. 3 अप्रैल, 2021; वर्ष 2023 की पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता कहा होगी — ताशकंद (उज्बेकिस्तान)

  19. 3 अप्रैल, 2021 को ENBA Awards में abp न्यूज के किस एंकर को बेस्ट एंकर का अवार्ड दिया गया — सुमित अवस्थी



दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपकोअच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

Comments


bottom of page