top of page

Daily Current Affairs : 3-4-2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Apr 3, 2021
  • 3 min read



Daily Current Affairs

3-4-2021

  1. 2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किस दिवस के रूप में मनाया जाता है — विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

    1. इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र का विषय है — इन्क्लूज़न इन द वर्कप्लेस, चैलेंजेज़ एंड अपार्च्युनिटीज़ इन ए पोस्ट पैनडेमिक वर्ल्ड

  2. 1 अप्रैल, 2021 को मैथली के किस प्रसिद्ध साहित्यकार का निधन हो गया — पं॰ चंद्रनाथ मिश्र

  3. 1 अप्रैल, 2021; वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 में राज्यों को अतिरिक्त अंतरण के रूप में कितनी राशि जारी किए है — 45 हजार करोड़

    1. यह राशि वर्ष 2020-21 के संशोधित अनुमान से 8.2 प्रतिशत अधिक है।

  4. 1 अप्रैल, 2021 को मुख्यालय पश्चिमी कमान के सेना प्रमुख के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया — लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह

  5. 1 अप्रैल, 2021 को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न कठिनाइयों के मद्देनजर, सरकार ने आधार को पेन से जोड़ने की समय सीमा कब तक बढ़ा दिया है — 30 जून

  6. 1 अप्रैल 2021 को 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसे दिए जाने की घोषणा की गई है — सुपरस्टार रजनीकांत

  7. 1 अप्रैल, 2021 को भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किसने कम वजन की बुलेट प्रूफ जैकेट तैयार की है — DRDO तथा MSRDE कानपुर ने (वजन - 9 किग्रा.)

  8. 1 अप्रैल, 2021, देश में मार्च-2021 में यूपीआई के जरिए डिजिटल लेने—देन में कितने करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लेन-देन हुआ — 5 लाख 4 हजार करोड़

  9. 1 अप्रैल, 2021 को अमरीका द्वारा प्रतिबंधित किस वीजा की अवधि समाप्त हो गई — एच—1बी वीजा

  10. 1 अप्रैल, 2021 को जम्मू—कश्मीर में प्रशासनिक परिषद् ने मंदिर के निर्माण के लिए पट्टे के आधार पर जम्मू में तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम-टीटीडी को कितनी भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूदी दी — 496 कनाल 17 करला भूमि

  11. 1 अप्रैल, 2021 को यूएई ने टाइग्रे क्षेत्र में मानवीय स्थिति के सहायता के लिए इथियोपिया को कितनी खाघ सामग्री और मेडिकल सप्लाई से भरा सहायता विमान भेजा है — 46 मीट्रिक टन खाघ एवं मेडिकल

    1. इथियोपिया में यूएई के राजदूत — मोहम्मद सलेम अल रोशीदी

  12. 1 अप्रैल, 2021 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने रक्षा मंत्रालय में संयुक्त अभियान के कमांडर मेजर जनरल सालेह मुहम्मद अल अमेरी को फ्रांस के किस सर्वोच्च राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित किया — अफसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

  13. 2 अप्रैल, 2021 को प्रौघोगिकी विश्वविघालय (डीटीयू) कुलपति प्रो॰ योगेश सिंह (डीटीयू के तीसरे कुलपति) को अगले कितने सालों के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने संस्तुति कर दी है — 5 साल

  14. 2 अप्रैल, 2021 को केके॰ बिड़ला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2020 का घनश्याम दास बिड़ला वैज्ञानिक शोध पुरस्कार किसे दिया जायेगा — प्रो॰ सुमन चक्रवर्ती (आईआईटी खड़गपुर)

  15. 2 अप्रैल, 2021 को अमेरिका में जॉनसन एंड जॉनसन के कितने टीके गुणवत्ता जांच में असफल होने के कारण बर्बाद हो गए — 1.5 करोड़

  16. 2 अप्रैल, 2021 को लॉजिस्टिक कंपनी सेवन आइलैंड्स को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिए कितने करोड़ रुपये जुटाने की बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली है — 600 करोड़

  17. 2 अप्रैल, 2021; साल 2020 में वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच पर हाल ही में जारी मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के अनुसार जंगलों का दायरा 2019 के मुकाबले कितने फीसदी घट गई है — 20 प्रतिशत

  18. 2 अप्रैल, 2021; सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य सरकार की एक अपील को खारिज करते हुए अदालत का समय बरबाद करने के कारण 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है — बिहार सरकार


दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपकोअच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

Comentarios


bottom of page