top of page

Daily Current Affairs : 23 April, 2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Apr 23, 2021
  • 4 min read

Updated: Apr 24, 2021




Daily Current Affairs

23 April, 2021

  1. 23 अप्रैल को प्रति वर्ष विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है — विश्व पुस्तक दिवस

    1. पुस्तक दिवस की शुरूआत — 23 अप्रैल, 1995

  2. 22 अप्रैल, 2021 को कांग्रेस के किस सीनियर नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का कोरोना के कारण देहांत हो गया — डॉ॰ अशोक कुमार वालिया

  3. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को कोविड का टीका लगाने के लिए पंजीकरण कब से किया जायेगा — 28 अप्रैल

  4. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस कहाँ से कहाँ तक के लिए शुरू की जायेगी — विशाखापत्तनम से मुम्बई

    1. अन्य ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाराणसी के रास्ते लखनऊ से बोकारों की यात्रा पर है।

  5. 22 अप्रैल, 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित जलवायु पर 40 देशों के नेताओं के साथ भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु सम्मेलन में किस विषय पर अपने विचार रखें — आवर क्लेक्टिव स्प्रिंट 2030

  6. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार रासायनिक हथियारों के समापन के प्रतिष्ठित अंतर सरकारी संगठन ने बाहरी लेखा-परीक्षक के रूप में किसे चुना है — नियंत्रक और महालेखा परीक्षक जीसी मुर्मू

    1. विदेश मंत्रालय के अनुसार रासायनिक हथियार निषेध संगठन-ओपीसीडब्ल्यू के सदस्य देशों ने श्री मुर्मू को 2021 से शुरू हो रहे 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए बाहरी लेखा परीक्षक चुना है।

    2. श्री मुर्मू की नियुक्ति संगठन के सम्मेन में कल चुनाव प्रक्रिया के जरिए हुई जिसमें भारत को जबर्दस्त समर्थन मिला।

    3. भारत को और दो वर्ष के लिए एशिया के प्रतिनिधि के रूप में संगठन की कार्यकारी परिषद् का सदस्य भी चुना गया है।

  7. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार राफेल विमानों की कौन-सी खेप भारत पहुँची है, जिसे फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा उपलब्ध करायी — पांचवीं

    1. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने फ्रांस के मैरीनेक वायुसेना केंद्र से इन विमानों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

    2. श्री भदौरिया इन दिनों फ्रांस की यात्रा पर है।

  8. 22 अप्रैल, 2021 को जाने-माने किस इस्लामिक विद्वान का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया — मौलाना वहीदुद्दीन खान

  9. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मंगल यान परसीवरेंस ने मंगल ग्रह के वायुमंडल में विघमान किस गैस से ऑक्सीजन बनाने में कामयाबी हासिल की है — कार्बन डाइॅऑक्साइड

    1. ऑक्सीजन गैस बनाने का कार्य रोवर यान में मॉक्सी-यानी मार्स ऑक्सीजन इन सिटू रिसोर्स यूटिलाइजेशन एक्सपेरीमेंट नाम की एक छोटी-सी इकाई में किया गया है।

    2. इसमें 5 ग्राम ऑक्सीजन बनायी गयी जो मंगल ग्रह में किसी व्यक्ति के करीब 10 मिनट तक सांस लेने के लिए काफी है।

    3. मंगल ग्रह के वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का बाहुल्य है। अनुमान है कि प्रति घंटे 10 ग्राम ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा।

  10. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार महाराष्ट्र सरकार रेमडेसिविर की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण जीवन रक्षक दवा के रूप में किस वैकल्पिक दवा का प्रयोग करने का प्रयास किया जा रहा है — फैविपिराविर

  11. 22 अप्रैल, 2021 को किस मशहूर म्यूजिक डायररेक्टर का कोरोना के कारण देहांत हो गया — श्रवण राठौर

  12. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार किस देश ने दस दिनों के लिए भारत से आने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया है — संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)

    1. गल्फ न्यूज के अनुसार यात्रा प्रतिबंध शनिवार 24 अप्रैल, की रात 11 बजकर 59 मिनट से प्रभावी हो जाएगा।

  13. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) दिल्ली में ऑक्सीजन की उपलब्धता वाला कितने बेड का कोविड देखभाल केंद्र शुरू करेगा — 500 बेड

  14. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार किस अमेरिकी दवा कंपनी ने भारत सरकार को अपना कोविड-19 टीका बिना मुनाफे वाले मूल्य पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है — फाइजर

  15. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार बेंगलुरु के किस उद्मी का नाम फोर्ब्स एशियाज 30 'अंडर 30’ सूची में शामिल किया गया है — विभा हरीश

  16. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार भारतीय महिला मुक्केबाजों ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व चैम्पियनशिप में गुरुवार को दबदबा बनाते हुए कितने स्वर्ण पदक जीते — चार

    1. फाइनल मुकाबलों में पहले हाफ में गीतिका (48 किग्रा॰), बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा॰), पूनम (57 किग्रा) और विन्का (60 किग्रा॰) ने स्वर्ण जीते।

  17. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने गुरुवार को समुद्र की गहराई में बचाव अभियान चलाने में सक्षम अपने किस पोत को विशाखापत्तनम से रवाना किया है — डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी)

  18. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार आरबीआई ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है — भाग्योदय फ्रैंड्स बैंक

  19. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार अमेरिका ने कितने देशों को Do Not Travel एडवायजरी लिस्ट में शामिल किया है — 116 देश

  20. 22 अप्रैल, 2021 के पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अनुसार अटल पेंशन योजना ने वित्त वर्ष 2020—21 के दौरान कितने लाख से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है — 79 लाख

  21. अटल पेंशन योजना मई 2015 में शुरू की गई थी और वर्तमान ग्राहकों की संख्या 3 करोड़ है।

  22. 22 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार इजरायल की सरकार ने देश की सार्वजनिक क्षेत्र और सेना के लिए क्लाउड सेवाएँ प्रदान करने के लिए किसे चुना है — अमेजॅन वेब सर्विसेज तथा गूगल


Join Telegram Channel For PDF




Todays Question : -


हाल ही में किस देश की के.आर.आई. नानग्गला 402 पनडुब्बी रिसॉर्ट द्वीप बाली के निकट प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा लेते समय लापता हो गई?


(A) चीन

(B) जापान

(C) ऑस्ट्रेलिया

(D) इंडोनेशिया


आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

4 Comments


Saurav Mishra
Saurav Mishra
Apr 24, 2021

Daily kitna bja upload hota hai current affairs

Like
Saurav Mishra
Saurav Mishra
Apr 24, 2021
Replying to

Science ka bhi metarial upload kegiya

Like
bottom of page