top of page

Daily Current Affairs : 22 April, 2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Apr 22, 2021
  • 3 min read




Daily Current Affairs

22 April, 2021

  1. 22 अप्रैल को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है — विश्व पृथ्वी दिवस

  2. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कोविड के बढ़ते मामलों के कारण अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है। वे किस देश के प्रधानमंत्री है — जापान

  3. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार बांग्लादेश के कितने नवोन्वेषकों ने एशिया से संबंधित दस उघोगों के लिए फोर्ब्स अंडर—30 इनोवेटर्स की 30 व्यक्तियों की सूची में स्थान प्राप्त किया है — 9 नवोन्वेषक

  4. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार भारत और अमरीका ने किस देश में स्थिरता लाने के प्रयासों में तालमेल करने पर सहमति व्यक्त की है — अफगानिस्तान

    1. विदेशी मंत्री (भारत) — डॉ॰ एस जयशंकर

    2. विदेश मंत्री (अमरिका) — एंथनी ब्लिंकेन

  5. 21 अप्रैल, 2021 को महाराष्ट्र के नासिक में कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक में रिसाव होने से कितने रोगियों की मौत हो गई — 22

  6. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार देश में अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के दौरान कृषि और संबद्ध वस्तुओं के निर्यात में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है — 18.5 प्रतिशत

  7. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार एच.एल.एल. लाइफकेयर लिमिटेड ने कितना आयातित मेडिकल ऑक्सीजन खरीदेगी — पचास हजार मीट्रिक टन

  8. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार अरुणाचल प्रदेश में अगले वर्ष मार्च तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत कितने हजार नल जल कनेक्शन देने की योजना है — 65 हजार

  9. 21 अप्रैल, 2021 के आई.सी.एम.आर. के अध्ययन के अनुसार स्वदेश निर्मित किस कोरोना—19 के टीके को वायरस के डबल म्यूटेंट स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रभावी पाया गया है — कोवैक्सीन

  10. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्य सरकारों और देश के निजी अस्पतालों के लिए अपनी कोविशील्ड वैक्सीजन की कीमत कितनी तय की है — क्रमशः 400 तथा 600 रुपये प्रति खुराक

  11. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेल कर्मचारी मयूर शेल्के के वीरतापूर्ण कार्य के लिए कितने रुपये पुरस्कार की घोषणा की है — पचास हजार रुपये

    1. मयूर ने 19 तारीख को अद्भुत साहस दिखाते हुए प्लेटफार्म से रेल पटरी पर गिर गए एक बच्चे का जीवन बचाया था

    2. मयूर शिल्के मध्य रेलवे के मुम्बई डिविजन के वांगनी रेलवे स्टेशन पर प्वाइंटसमैन के रूप में काम करते हैं।

  12. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार केंद्र सरकार में कोरोना मरीजों को किफायती चिकित्सा सुविधा देने के लिए किस इंजेक्शन पर आयात शुल्क समाप्त कर दिया है — रेमडेसेविर इंजेक्शन

  13. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों की बीमा योजना को कितने वर्ष के लिए बढ़ाया है — 1 वर्ष

  14. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन की सालाना 70 करोड़ डोज तैयार करने के लिए हैदराबाद और बंगलुरु की इकाईयों में उत्पादन क्षमता बढ़ाई है। सरकार ने वैक्सीजन निर्माताओं को अग्रिम राशि के तौर पर लगभग कितनी राशि भुगतान करने स्वीकृति दी है — 4 हजार 500 करोड़

  15. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् के कितने निकायों में निर्वाचित किया हैै — तीन (मौखिक अनुमोदन, अपराध निरोधक तथा आपराधिक आयोग)

    1. भारत को मौखिक अनुमोदन के साथ अपराध निरोधक एवं आपराधिक आयोग में 1 जनवरी, 2022 से शुरू हो रहे तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।

    2. भारत को संयुक्त राष्ट्र लैंगिंक समानता एवं महिला सशक्तिकरण संस्था के कार्यकारी बोर्ड में भी तीन साल के कार्यकाल के लिए अनुमोदन के द्वारा निर्वाचित किया गया।

    3. भारत विश्व खाघ कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड में भी निर्वाचित हुआ। 1 जनवरी 2022 से उसका कार्यकाल शुरू होगा।

  16. 21 अप्रैल, 2021 को पद्म भूषण से सम्मानित किस बंगाली कवि का निधन हो गया — शंख घोष

  17. 21 अप्रैल, 2021 को किस मशहूर कव्वाल का निमोनिया से उभरी जटिलताओं के कारण जयपुर के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया — फरीद साबरी

  18. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार किस देश की के.आर.आई. नानग्गला 402 पनडुब्बी रिसॉर्ट द्वीप बाली के निकट प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा लेते समय लापता हो गई — इंडोनेशिया

  19. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार विवाहित महिलाओं की शौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज वर्ल्ड किसे चुना गया है — आयरलैंड की केट श्नाइडर

  20. 21 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार किस भारतीय अमेरिकी को अमेरिकी सीनेट ने एसोसिएट अटार्नी जनरल के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है — वनिता गुप्ता


Join Telegram Channel For PDF




Todays Question : -


हाल ही में वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स—2021 में 180 देशों को रैकिंग में भारत का क्या स्थान है ?


(A) 142

(B) 145

(C) 143

(D) 148


आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

4 Comments


AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
Apr 23, 2021

142

Like

K.K. Lohani
K.K. Lohani
Apr 22, 2021

Right answer is (A)

Like

mahendra yadav
mahendra yadav
Apr 22, 2021

142

Like

Lokendra Chawda
Lokendra Chawda
Apr 22, 2021

142

Like
bottom of page