Daily Current Affairs : 2-4-2021
- K.K. Lohani
- Apr 2, 2021
- 2 min read
Updated: Apr 2, 2021

Daily Current Affairs
2-4-2021
31 मार्च, 2021 को सरकारी कार्यालयों मेें कागज का इस्तेमाल बंद करने और ई-ऑफिस की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य ने ठोस कदम उठाए है — जम्मू—कश्मीर
31 मार्च, 2021 को बंदरगाह, जहाज रानी और जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडवीया ने सूरत के हज़ीरा बंदरगाह को किस द्वीप के साथ जोड़ने वाली क्रूज़ जहाज सेवा का वर्चुअल तरीके से शुभारंभ किया — दीव द्वीप
31 मार्च, 2021 को फ्रांस से कितने रफाल लड़ाकू विमान का बेड़ा गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पहुँचेगा — 3 लड़ाकू विमान (चौथा बेड़ा)
इन विमानों के आ जाने के बाद देश में रफाल विमानों की संख्या 14 हो जाएगी।
31 मार्च, 2021 को ओडिसा सरकार ने कोविड से बचाव के लिए प्रतिदिन कितने लाख टीके लगाने की योजना है — 2 लाख
3 मार्च, 2021 से शुरू होने वाली जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैम्पियनशिप कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दी गयी है, यह कहाँ होने वाला था — झारखंड के सिमडेगा में
31 मार्च, 2021 को आईपीएल में श्रेयस अय्यर के स्थान पर किसे दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है — ऋषभ पंत
23 वर्षीय ऋषभ पंत आईपीएल में सबसे कम उम्र के पांचवें कप्तान होंगे।
31 मार्च, 2021 को भारत वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर रिपोर्ट-2021 में 156 देशों में 28 स्थान फिसलकर कितने पर रहा — 140 (बांग्लादेश—65वें, नेपाल—106वें, पाकिस्तान—153वें, अफगानिस्तान—156वें, भूटान—130 और श्रीलंका—116वें पर)
31 मार्च, 2021 को सिक्किम के गृह विभाग ने रात का कर्फ्यू कब तक बढ़ा दिया है — 30 अप्रैल, 2021
1 अप्रैल, 2021 को उड़ीसा ने उत्कल दिवस के रूप में अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया — 86वाँ
1936 में ओडिशा एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।
भारतीय रिवर्ज बैंक स्थापना दिवस — 1 अप्रैल (स्थापना - 1935)
31 मार्च, 2021 को किसने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मंत्री पुरस्कार का 'एक्सेप्शनल एडिशन’ लांच किया है — वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट
1 अप्रैल, 2021 को मार्च 2021 में कितने करोड़ रुपये जीएसटी राजस्व संग्रह का नया कीर्तिमान बना है — 23,902 करोड़ रुपये
1 अप्रैल, 2021 से कितने वर्ष से अधिक आयु के लोगाें को टीकाकरण की शुरूआत की गई है — 45 वर्ष
1 अप्रैल, 2021 को GST के अंतर्गत मार्च के महीने में कितने करोड़ से अधिक ई-वे बिल जारी करने का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों में किसी एक महीने में जारी ई—वे बिल्स की सबसे अधिक संख्या है — 7 करोड़ से अधिक
1 अप्रैल, 2021 को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में करदाताओं को कितनी राशि रिफंड के रूप में लौटाई है — 62000 करोड़ से अधिक
वर्ष 2019-20 के मुकाबले पिछले साल (2020-21) की रिफंड राशि 42 प्रतिशत अधिक है।
1 अप्रैल, 2021 को रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन लेन-देन को निपटाने की नई प्रणाली को अपनाने के लिए बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को दी गई समय सीमा कितने महीनों के लिए बढ़ा दी है — 6 महीने
दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपकोअच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद






Sir 2021 edition samanya gyan score provide me please
very helpful content