top of page

Daily Current Affairs : 16 April, 2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Apr 16, 2021
  • 4 min read

Updated: Apr 17, 2021




Daily Current Affairs

16 April, 2021

  1. 15 अप्रैल को प्रति वर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है — विश्व कला दिवस तथा हिमाचल दिवस

    1. इसे लियोनार्डों दा विंची की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

    2. विश्व कला दिवस 2019 में यूनेस्को के जनरल कांफ्रेंस के 40वें सत्र में घोषित किया गया था।

    3. हिमाचल प्रदेश का गठन 1 नवम्बर, 1956 को एक केंद्र शासित राज्य में किया गया था बाद में 1971 में इसे एक राज्य का दर्जा मिला।

    4. हिमाचल प्रदेश इस वर्ष अपना 50वां वर्षगांठ मना रहा है।

  2. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सीतलकुची हिंसा मामले में विवादास्पद टिप्पणी करने पर कितने घंटों के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है — 24 घंटे

    1. सीतलकुची हिंसा : 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के समय कूच बिहार के सीतलकुची में एक मतदान केंद्र पर हिंसा हुई थी जिसमें 4 लोग केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की गोलियों का शिकार हुए थे।

  3. 15 अप्रैल, 2021 को सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री और जद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से प्राप्त सूचना के अनुसार सऊदी अरब जाने से पहले हज़ यात्रियों को कितने टीके की खुराक लेना आवश्यक होगा — दो खुराक

  4. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार किस प्रसिद्ध दलित कवि को वर्ष 2020 के लिए लोक नायक फाउंडेशन साहित्य पुरस्कार दिया गया — कट्टी पद्म राव

  5. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किस योजना का शुभारंभ किया — ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल चैलेंज योजना

    1. ईट स्मार्ट सिटीज़ चैलेंज : शहर की योजना और विकास में खाघ प्रणालियों को शामिल करने की अवधारणा को विकसित करने में भारत को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करती है।

  6. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार केन्द्रीय औषधि नियामक -डसीजीआई विदेशी कोविड वैक्सीन के देश में उपयोग के संबंध में अब आवेदन प्राप्त होने के कितने दिनों के भीतर कोई निर्णय लेगा — 3 दिन

  7. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन-सीडीएससीओ ने विदेशी कोविड वैक्सीन दिए गए प्रथम 100 लाभार्थियों को कितने दिनों तक उन्हें निगरानी में रखेगा — सात दिनों तक

  8. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया चार दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान (टीका उत्सव) के तहत कितने लोगों को टीके लगाये गये — 1 करोड़ 28 लाख से अधिक

    1. टीका उत्सव — 11 अप्रैल से 14 अप्रैल

  9. 15 अप्रैल, 2021 के मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्रालय ने छह राज्यों में प्रायोगिक परियोजना के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये — माइक्रो सॉफ्ट

    1. प्रायोगिक परियोजना से संबंधित छह राज्य: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश।

  10. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार हैती के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। उनका क्या नाम है — जोसेफ जूथ

  11. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार अमरीका के राष्ट्रपति जो वाइडेन ने कब तक अफगानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी की औपचारिक घोषणा की — 11 सितम्बर

  12. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार दिल्ली उच्च न्यायालय ने निजामुद्दीन मरकज़ में भवन की पहली मंजिल पर रमजान के दौरान कितने लोगों को पाँच वक्त की नमाज अदा करने की मंजूरी दी है — 50 लोगों को

  13. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार गुजरात में वडोदरा के किस मंदिर ने अपने परिसर में कोविड मरीजों के लिए विशेष अस्पताल की व्यवस्था की है — श्री स्वामी नारायण मंदिर

  14. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार गुजरात में आतंकवाद निरोधक दस्ते—एटीएस ने भारतीय तटरक्षकों के साथ मिलकर जखाऊ तट के पास भारतीय समुद्री क्षेत्र से कितने पाकिस्तानी नागरिकों को उनकी नौका सहित गिरफ्तार किया है — आठ पाकिस्तानी

  15. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत उघोग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा मार्च महीने के लिए जारी अंतरिम आंकड़ो के अनुसार वार्षिक थोक मूल्य सूचकांक कितने प्रतिशत हो चुका है — 7.39 प्रतिशत

  16. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार बैंगलोर के वैज्ञानिकों ने सीवरों से उत्पादित जहरीले और ज्वलनशील हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का पता लगाने के लिए किसका विकास किया है — इलेक्ट्रॉनिक नाक

  17. 15 अप्रैल, 2021 को मिली जानकारी के अनुसार भारत अपने सबसे उन्नत पृथ्वी—अवलोकन उपग्रह GISAT-1 को अगले महीने के किस किस तारीख को लान्च करने के लिए तैयार है — 15 मई

    1. 2268 किलोग्राम का उपग्रह कथित रूप से उप—महाद्वीप की बेहतर निगरानी में मदद करेगा, जिसमें चीन और पाकिस्तान के साथ भारत की सीमाएँ शामिल है।

  18. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार ऑस्ट्रेलिया स्थित सॉफ्टवेयर फर्म एटलसियन कॉर्पोरेशन का विश्व में कितने कर्मचारियों और अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) इंजीनियरों को भर्ती करने की योजना है — 300 से अधिक कर्मचारी तथा 300 अनुसंधान और विकास इंजीनियरों की

    1. एटलसियन टीम सहयोग और उत्पादकता सॉफ्टवेयर का एक प्रमुख प्रदाता है। यह जीरा और ट्रेलों जैसे उपकरण बनाता है। जो दुनिया भर की टीमों द्वारा उपयोग किए जाते है।

    2. वर्तमान में लगभग 700 कर्मचारियों के साथ, बंगलुरु में एटलसियन अपना आरएंडी और कस्टमर हेल्प सेंटर चला रहा है।

  19. 15 अप्रैल, 2015 के सूचनानुसार भारत और किस देश के अंतरिक्ष एजेंसी ने देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया — फ्रांस

  20. 15 अप्रैल, 2015 को किस स्वतंत्रता सेनानी, अनुभवी गांधीवादी और विनोबा भावे के करीबी का निधन हो गया — सदाशिव राव भोसले

  21. 15 अप्रैल, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी डॉ हंस क्लुज ने अनुसार यूरोप में कोविड—19 से कितले लोगों की मृत्यु हो चुकी है — 10 लाख से अधिक

  22. 15 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार किस सोशल मीडिया कंपनी ने भारत में कर्नाटक स्थित 32 मेगावाट अक्षय ऊर्जा परियोजना खरीदने हेतु घरेलु कंपनी क्लीनमैक्स के साथ समझौता किया है — फेसबुक

  23. 15 अप्रैल, 2021 के घोषणा अनुसार ई—कॉमर्स क्षेत्र की कंपनी अमेजन कितने करोड़ का कोष बनाएगा, जो भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों को डिजिटल बनाने मेें मदद करेगा — 1873 करोड़ (25 करोड़ डॉलर)

  24. 15 अप्रैल, 2021 मिली जानजकारी के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (टीसीपी) ने किसे कंपनी के नए अध्यक्ष, पैकेज्ड बेवरेज, भारत और दक्षिण एशिया के रूप में पदोन्नत करने की घोषणा की है — पुनीत दास

  25. 15 अप्रैल, 2021 के घोषणा अनुसार अमेरिका ने किस देश के साथ मिलकर हाइड्रोजन टास्क फोर्स शुरू करने की घोषणा की है — भारत


Download PDF here




Todays Question : -


हाल ही में कांग्रेस पार्टी किस डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म की शुरूआत करने जा रही है


(A) कांग्रेस टीवी

(B) जेएलएन टीवी

(C) आईजी टीवी

(D) आईएनसी टीवी


आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपकोअच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

3 Comments


abhimanyukmrggaya
Apr 16, 2021

INCTV

Like

abhimanyukmrggaya
Apr 16, 2021

INCTV

Like

karan sharma
karan sharma
Apr 16, 2021

आपके द्वारा दिया गया यह योगदान हमारे लिए बोहोत लाभकारी हैं कृपया इसे बनाए रखे ।

Like
bottom of page