top of page

Daily Current Affairs : 15 April, 2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Apr 15, 2021
  • 3 min read

Updated: Apr 17, 2021


ree


Daily Current Affairs

15 April, 2021

  1. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के॰ विजय राघवन ने लोगों के कल्याण और भलाई के लिए किस ऐप की शुरूआत की है — मानस एप

    1. मानस, मस्तिष्क स्वास्थ्य और साधारण अवस्था संवर्द्धन प्रणाली का संक्षिप्त रूप है।

  2. 14 अप्रैल, 2021 के वित्त मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2020-21 में सार्वजनिक निर्गमों यानी पब्लिक इश्यूज के जरिए कितने करोड़ रुपये इकट्ठा किए गए, जोकि इससे पहले वर्ष के मुकाबले 115 प्रतिशत अधिक है — 46 हजार 30 करोड़ रुपये

  3. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार म्युचल फंड उद्योग के प्रबंधन के अंतर्गत परिसंपत्तियाँ 41 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2021 को कितने करोड़ हो गई है — 31 लाख 43 करोड़ रुपये

  4. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार म्यूचल फंड योजनाओं में पैसा लगाने वाले निवेशकों की संख्या 2020-21 में कितने प्रतिशत बढ़ी है — 10 प्रतिशत

  5. 14 अप्रैल, 2021 के मिली जानकारी के अनुसार अब तक कितने स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्र चालू कर दिये गए है — 75,532

  6. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित कार्यक्रम में इस साल दिसम्बर के अंत तक देश में कितने स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र चालू हो जाने की बात कही है — 1.5 लाख

    1. वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र का उद्घाटन कहा से किया था — छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जंगला से

  7. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के लिए किस पोर्टल का उद्घाटन किया — ऑन-लाइन शिकायत प्रबंधन पोर्टल

  8. 14 अप्रैल, 2021 को राष्ट्र संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की कौन—सी जयंती मनाई गई — 130वीं

    1. डॉ॰ आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को कहाँ हुआ था — मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के मऊ कस्बे में

    2. मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से कब सम्मानित किया गया — 1990

  9. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार सरकार ने देश में किस इंजेक्शन का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने तथा इसकी कीमत कम करने का फैसल किया है — रेमडेसिविर

    1. सरकार ने रेमडेसिविर की कितने निर्माताओं को हर महीने सात अतिरिक्त केंद्रो पर इसकी दस लाख खुराक उत्पादन करने की अनुमति दी है — छह

  10. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार अटल नवाचार मिशन और नीति आयोग ने किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है — दसॉ सिस्टम्स

    1. दसॉ सिस्टम्स फाउण्डेशन : भारत में थ्री—डी प्रौघोगिकी के माध्यम से भावी शिक्षा और अनुसंधान में सुधार के प्रति समर्पित है।

  11. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार सरकार ने पोषण के बारे में जनता में जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने किस अभियान का शुरूआत किया है — आहार क्रांति

    1. इस अभियान का आदर्श वाक्य क्या है — उत्तम आहार, उत्तम विचार

    2. यह अभियान विज्ञान भारती, ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेटस फोरम, विज्ञान प्रसार और प्रवासी भारतीय अकादमिक और वैज्ञानिक सम्पर्क के सहयोग से शुरू किया गया है।

  12. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार विश्व बैंक ने बांग्लादेश को कोविड महामारी से निपटने के लिए कितने डॉलर की वित्तीय सहायता दी है — एक अरब डॉलर

  13. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार रायटर कंपनी के 170 वर्षो के इतिहास में पहली महिला प्रधान संपादक कौन बनी है — एलेसेंड्रा गैलोनी

    1. रायटर : एक विश्वव्यापी समाचार संस्था है जिसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में है।

  14. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान खुली बिक्री की पेशकश के जरिये नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) और राष्ट्रीय कैमेस्टिक फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) कितने प्रतिशत भागीदारी की बिक्री करेगी — क्रमशः 20 प्रतिशत तथा 10 प्रतिशत

    1. सरकार की एनएफएल में 74.71 प्रतिशत तथा आरसीएफ में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

  15. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार कांग्रेस पार्टी किस डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म की शुरूआत करने जा रही है — आईएनसी टीवी

  16. 14 अप्रैल से असम में Bird Count of India (BCI) द्वारा पक्षीयों के लिए किस गणना की शुरूआत हुई — बोहाग बिहु पक्षी गणना

  17. 14 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार स्टार इंडिया का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है — के॰ माधवन


Download PDF here

ree



Todays Question : -


हाल ही में जलियांवाला बाग नरसंहार का कौन—सा वर्षगांठ मनाया गया ?


(A) 102 वां

(B) 105 वां

(C) 107 वां

(D) 110 वां


आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपकोअच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

5 Comments


K.K. Lohani
K.K. Lohani
Apr 15, 2021

Right Answer is (A)

Like

BIHARI LAL CHAUDHARY
BIHARI LAL CHAUDHARY
Apr 15, 2021

2021-1919=102

Like

Vinay Study Point
Vinay Study Point
Apr 15, 2021

Contact nmbr jisse online book koi mgaana ho mga ske

Like
K.K. Lohani
K.K. Lohani
Apr 15, 2021
Replying to

visit website

http://www.speedypublication.in/

Like

Raju kumar yadaw
Raju kumar yadaw
Apr 14, 2021

102

Like
bottom of page