Daily Current Affairs : 13 April, 2021
- K.K. Lohani
- Apr 13, 2021
- 3 min read

Daily Current Affairs
13 April, 2021
12 अप्रैल, 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचन आयोग में वरिष्ठतम निर्वाचन आयुक्त किसे नियुक्त किया है जो सुनील अरोड़ा का स्थान लेंगे — सुशील चंद्र
12 अप्रैल 2021 को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के कथनानुसार भारत में कोविड महामारी के बीच देश में नई परियोजनाओं पर निवेश कितने करोड़ तक पहुँच गया है — 10 लाख 72 हजार करोड़
12 अप्रैल, 2021 को भारतीय केन्द्रीय औषध महानियंत्रक (डीसीजीए) के विशेषज्ञ समूह ने रूस में बने किस वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की अनुमति दे दी है — स्पुतनिक—वी
डीसीजीए की आवश्यक अनुमति के बाद स्पुतनिक—वी के आने से भारत में कोविड महामारी से निपटने के लिए अब कितने वैक्सीन होगी, जिसे आपातकाल में उपयोग किया जा सकेगा — तीन
आरडीआईएफ ने स्पुतनिक—वी वैक्सीन के कितने प्रतिशत प्रभावी होने का दावा किया है — 91.60 प्रतिशत
भारत में स्पुतनिक—वी टीके का क्लिनिकल परीक्षण किसके द्वारा किया गया — डॉ॰ रेड्डीज लैब द्वारा
12 अप्रैल, 2021 की सूचना के अनुसार केन्द्र सरकार ने नागालैण्ड में नगा समूहों के साथ हुए संघर्षविराम समझौते को कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है — एक वर्ष
संघर्षविराम समझौते की विस्तारित अवधि 28 अप्रैल, 2021 से 27 अप्रैल, 2022 तक लागू होगी।
12 अप्रैल, 2021 की सूचना के अनुसार केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रल्हाद सिंह पटेल जम्मू—कश्मीर में पर्यटन की सुविधा का लाभ उठाने को लेकर एक वर्चुअल सम्मेलन किया। इस सम्मेन का थीम क्या था — कश्मीर की संभावनाओं का लाभ उठाना—स्वर्ग में एक और दिन।
12 अप्रैल, 2021 को भारत की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर किसने पेंशन जागरूकता की 75 श्रृंखलाएँ जारी की — कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह
12 अप्रैल, 2021 के सूचनानुसार देश को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के निकट कितने करोड़ पौधों की जिओटैंगिंग की गई है — एक करोड़
जियोटैगिंग की मदद से पौधों की वृद्धि और स्वास्थ्य की निगरानी की जा सकेगी।
12 अप्रैल, 2021 की सूचनानुसार वायु सेना कमांडर के पहले सम्मेलन—2021 का उद्घाटन कौन करेंगे — रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
वायु सेना का यह द्विवार्षिक कमांडर सम्मेलन बृहस्पतिवार (15 अप्रैल) से वायु सेना मुख्यालय के किस भवन में शुरू होगा — वायु भवन
12 अप्रैल, 2021 की सूचनानुसार किस देश के विदेश मंत्री पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचेगे — फ्रांस (विदेश मंत्री — ज्यां—वेस ली द्रियां)
12 अप्रैल, 2021 की सूचनानुसार टीका उत्सव के पहले दिन (11 अप्रैल) कितने लोगों को कोविड का टीका लगाया गया — 29 लाख 33 हजार से अधिक लोगों को
12 अप्रैल, 2021 की सूचनानुसार बांग्लादेश में इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र संस्कृत सिखाने वाले एक ऐप का शुभारंभ करेगी, जिससे संस्कृत सीखने को आसान और मजेदार बनाएगा। इस ऐप का क्या नाम है — लिटिल गुरू
12 अप्रैल, 2021 को किस प्रसिद्ध इतिहासकार का निधन हो गया — योगेश प्रवीण
12 अप्रैल, 2021 की सूचनानुसार हरिद्वार के कुंभ मेले में किस जाँच का रिपोर्ट नेगेटिव होना अनिवार्य कर दिया गया है — आरटी—पीसीआर जाँच
आरटी—पीसीआर टेस्ट : कोरोना वायरस की जाँच का तरीका है। जिसमें वायरस के आरएनए की जाँच की जाती है। आरएनए वायरस का जेनेटिक मटीरियल है। इसका रिजल्ट आने 12 से 16 घंटे लगते है।
12 अप्रैल, 2021 को मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कितने जिलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया है — 17 जिलों में
12 अप्रैल, 2021 को 74वें बाफ्टा पुरस्कार में बेस्ट अभिनेता एवं बेस्ट अभिनेत्री के अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है — एंथनी हॉपरकिन्स (द फादर) तथा फ्रांसिस मैकडोरमैंड (नोमाडलैंड)
Todays Question : -
हाल ही में भारत ने कितने दिनो की रिकॉर्ड अवधि में 10 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन देने वाला विश्व का अग्रणी देश बना ?
(A) 83 दिन
(B) 85 दिन
(C) 87 दिन
(D) 90 दिन
आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।
दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपकोअच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद
85
Answer is (B)
B
B
B