top of page

Daily Current Affairs : 10 May, 2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • May 10, 2021
  • 3 min read

Updated: May 11, 2021


ree



Daily Current Affairs

10 May, 2021

  1. 9 मई को किसकी जयंती के रूप में मनाते है — गुरुदेव रबिन्द्रनाथ ठाकुर

    1. रबिन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती को बांग्ला भाषा में पच्चीशे बोड़शाखी भी कहा जाता है।

    2. वे यूरोप के बाहर पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

    3. यह नोबल उनकी कविताओं के संग्रह गीतांजलि के लिए दिया गया था।

    4. रबिन्द्रनाथ ठाकुर ने भारत और बांग्लादेश दोनों ही देशों का राष्ट्रगान लिखा। भारत में 'जन—गण—मन’ तथा बांग्लादेश में 'आमार सोनार बांग्ला’ प्रसिद्ध रचनाएँ है।

  2. 9 मई को भारत के किस स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक के जयंती के रूप में याद किया जाता है — गोपाल कृष्ण गोखले

    1. जन्म — 9 मई, 1866

    2. मृत्यु — 19 फरवरी, 1915

    3. महादेव गोविंद रानाडे के शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक बहस करने की क्षमता से उन्हें भारत का 'ग्लेडस्टोन’ कहा जाता है।

    4. चरित्र निर्माण की आवश्यकता से पूर्णतः सहमत होकर उन्होंने 1905 में सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना की।

    5. महात्मा गांधी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

  3. 9 मई को किसकी जयंती के रूप में याद किया गया — महाराणा प्रताप सिंह

    1. महाराणा प्रताप सिंह का जन्म 9 मई, 1540 को हुआ था।

    2. महाराणा प्रताप सिंह मेवाड़ (वर्तमान राजस्थान) के 13वें राजा थे।

  4. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार असम के मुख्यमंत्री के रूप में कौन शपथ लेंगे — वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा

  5. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार 18 जून से होने वाले पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत का मुकाबला किस देश के साथ होगा — न्यूजीलैंड

  6. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार अमरीका के किस पूर्व स्टार बास्केट बॉल खिलाड़ी की पुरानी जर्सी को दस करोड़ में नीलाम किया गया है — माइकल जॉर्डन

    1. जॉर्डन ने यह जर्सी 1982—83 में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के लिए पहना था।

    2. 23 नवम्बर को इस ब्लू एंड व्हाइट टार हील जर्सी को पहनकर जॉर्डन ने एनसीएए प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीता था।

  7. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार कोरोना के कारण हॉकी के किस पूर्व कोच का निधन हो गया — एम.के. कौशिक

    1. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे और पूर्व कोच एम.के. कौशिक के साथ ही मॉस्को ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन हो गया है।

  8. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार मैड्रिड ओपन टेनिस में बेलारूस की एरिना सबालेंका ने विश्व की किस नंबर एक खिलाड़ी को हराकर पहली बार महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है — एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)

    1. महिला डब्ल्स फाइनल में चेक गणराज्य की बार्बोरा क्रेजिकोवा और केटेरिना सिनियाकोवा की जोड़ी ने कनाडा की गैब्रिएला दाब्रोस्की और फ्रांस की डेमी शूर्स को हराकर खिताब जीत लिया है।

  9. 9 मई, 2021 को किस राज्यसभा सांसद का भुवनेश्वर में निधन हो गया — डॉक्टर रघुनाथ महापात्रा

  10. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार दक्षिण कोरिया ने कितने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे है — क्रमशः 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा 200 ऑक्सीजन सिलेंडर

  11. 9 मई, 2021 को आजाद हिंद फौज के किस सेनानी का निधन हो गया — लालती राम

  12. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार केंद्र ने कोविड—19 महामारी के मद्देनजर ग्रामीण स्थानीय निकायों को अनुदान के लिए 25 राज्यों को कितनी अग्रिम राशि जारी की है — 8 हजार 923 करोड़ रुपये

  13. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार भारत और यूरोपीय संघ ने कितने वर्षों बाद मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू करने का निर्णय लिया है — आठ वर्ष बाद

  14. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार ट्टलाइफ इन द क्लॉक टॉवर वैली’ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के पत्रकार शकूर राथेर की पहली किताब है जिसे प्रकाशित किया है — स्पीकिंग टाइगर ने

    1. इसमें कश्मीर के सुंदर अतीत, तकलीफदेह वर्तमान और हमेशा अनिश्चित रहने वाले भविष्य के बारे में बात की गयी है।

  15. 9 मई, 2021 को किस अभिनेता-यूट्यूबर का कोविड-19 के कारण निधन हो गया — राहुल वोहरा

  16. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार चीन के अनियंत्रित हुए रॉकेट ट्टलॉन्ग मार्च’ का मलबा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और इसके कहाँ गिरने की खबर है — मालदीव के पास हिंद महासागर में

  17. 9 मई, 2021 के सूचनानुसार दिल्ली में व्यापार निकाय के कराये सर्वे के अनुसार कितने प्रतिशत ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने का पक्ष लिया है — 65 प्रतिशत

  18. 9 मई, 2021 को भारतीय सूचना के किस पूर्व अधिकारी का कोरोनो से निधन हो गया — राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय


Join Telegram Channel For PDF

ree



Todays Question : -


हाल ही में सरकार कितने आयुष पेशेवरों को कोविड नैदानिक प्रबंधन में शामिल करेगी ?


(A) 2 लाख

(B) 8 लाख

(C) 5 लाख

(D) 4 लाख


आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

2 Comments


VED PRAKASH das
VED PRAKASH das
May 10, 2021

Ravinder nath taigor 07 may 1861

Like

Rajnish Ranjan
Rajnish Ranjan
May 10, 2021

B

Like
bottom of page