top of page

Current Affairs in Hindi | 22 May, 2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • May 22, 2021
  • 4 min read




Daily Current Affairs

22 May, 2021

  1. 21 मई को प्रत्येक वर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है — अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

    1. 21 मई को प्रत्येक वर्ष भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  2. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार असम विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप किसे चुना गया है — देवव्रत सैकिया (कांग्रेस)

  3. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार कोविड—19 से लड़ाई के लिए स्वदेशी समाधान और नवोन्मेष उत्पादों के सहयोग के लिए केन्द्र ने किस पहल की शुरूआत की — निधि4कोविड2.0 (NIDHI4COVID2.0)

    1. निधि4कोविड2.0 से भारत में पंजीकृत और उचित समाधान प्रस्तुत करने वाली उपयुक्त स्टार्टअप्स और कंपनियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

  4. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सेवा ही संगठन प्रोग्राम के अंतर्गत देशभर में कितने सामुदायिक केंद्रो पर कोविड-19 हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया — 824

    1. ये हेल्प डेस्क भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संचालित किए जा रहे है।

  5. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार डीआरडीओ ने सेरो सर्वेक्षण में एंटी बॉडी का पता लगाने के लिए किस किट को विकसित किया है — डिपकोवेन किट

    1. कोविड-19 महामारी और लोगों में सार्स कोव--2 संक्रमण का पता लगाने के लिए यह किट बहुत उपयोगी साबित होगा।

    2. यह किट नई दिल्ली की वेनगार्ड डायग्नॉस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित की गई है।

    3. इस किट से केवल 75 मिनट में जाँच की जा सकती है और इसकी कीमत प्रति जाँच 75 रुपये होगी।

  6. 21 मई, 2021 को किस प्रसिद्ध पर्यावरण विद् का निधन हो गया — सुन्दरलाला बहुगुणा

    1. सुन्दरलाला बहुगुणा चिपको आंदोलन के प्रेनेता थे।

  7. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार विदेश मंत्री डॉ॰ एस जयशंकर 24 मई से किस देश की पाँच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे — अमेरिका

  8. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार यूरोपीय संघ की कार्यकारी संस्था ने फाइजर और बायोएनटेक से वर्ष 2023 तक कितने कोविड टीके की खरीद का तीसरा ठेका दिया है — 1 अरब 80 करोड़ टीके

  9. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार गाजा में इस्राइल और हमास के बीच 11 दिन से जारी लड़ाई को इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में युद्ध विराम को मंजूरी दे दी। इस संघर्ष समाप्ति की मध्यस्थता किस देश ने की — मिस्र ने

  10. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार असम विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष किसे चुना गया है — बिस्वजीत डेमरी

  11. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार मध्यप्रदेश सरकार कोविड की दूसरी लहर के दौरान मरने वालों के परिवारों को कितने रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी — एक लाख

  12. 21 मई, 2021 को किस राज्य सरकार ने म्यूक्रोमाइकोसिस की बीमारी को महामारी घोषित किया — गुजरात

    1. इससे पहले राजस्थान सरकार भी महामारी घोषित कर चुकी है।

  13. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार भारतीय रिजर्व बैंक कितने करोड़ रुपये की अधिशेष राशि केन्द्र सरकार को अंतरित करेगी — 99 हजार 122 करोड़ रुपये

    1. 99 हजार 122 करोड़ रुपये की अधिशेष राशि 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए नौ महीने की अवधि से संबंधित है।

    2. केन्द्रीय बैंक ने आपात जोखिम सुरक्षित राशि 5.5 प्रतिशत रखने का निर्णय लिया।

    3. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार जुलाई में श्रीलंका के साथ सीमित ओवर क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय टीम के कोच कौन होंगे — पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़

  14. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कितने शोधार्थियों को दिसम्बर 2020 ड्राइव की लेटरल एंट्री स्कीम के तहत प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (पीएमआरएफ) से सम्मानित किया गया है — छः लोगों को (जिसमें पाँच छात्राएँ है।)

  15. 21 मई, 2021 के सुचनानुसार सरकारी तेल अनवेषण कंपनी (ओएनजीसी) ने ताउते तूफान में फंसकर जान गंवाने वाले या लापता कर्मचारियों के परिवारों को कितनी सहायता राशि की घोषणा की है — 2 लाख

  16. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार आयरलैंड के किस अनुभवी तेज गेंदबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है — बॉयड रैंकिन

  17. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार हॉकी इंडिया को खेल के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए किस अवार्ड से नवाजा गया है — एतीयेन ग्लिसीच अवार्ड

  18. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार किस चैनल ने फार्मूला 2 चैम्पियनशिप के प्रसारण के अधिकार प्राप्त किए हैं — यूरोस्पोर्ट इंडिया

  19. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप अक्टूबर 2022 में कहाँ होगा — भारत

  20. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार केंद्र ने अंडर—18 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण के लिए हरियाणा को कितने करोड़ की सहायता राशि की मंजूरी दी है — 22.67 करोड़ रुपये

  21. 21 मई, 2021 को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष का कोरोना के कारण निधन हो गया। उनका क्या नाम था — डॉ॰ अरुण मेंदीरत्ता

  22. 21 मई, 2021 को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने मुक्केबाजी के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी कोच का निधन हो गया। उनका क्या नाम था — ओपी भारद्वाज

  23. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार रोपोसो ऐप के फाउंडर मयंक भांगडि़या ने कोविड सहायता के लिए किस ऐप को लांच किया है — क्लोजऐप

  24. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भविष्य में उसके बेड़े में शामिल होने वाले 310 विमानों के इंजनों के लिए किसके साथ समझौता किया है — सीएमएफ इंटरनेशनल

  25. 21 मई, 2021 के सूचनानुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे सप्ताह बढ़ता हुआ कितने डॉलर के पार पहुँच गया है — 590 अरब डॉलर

    1. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार 14 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मद्रा का भंडार 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.03 अरब डॉलर पर पहुँच गया जो 15 सप्ताह उच्चतम स्तर है।

  26. 21मई, 2021 के सूचनानुसार किस देश ने भारत के प्रति एकजुटता का प्रस्ताव पारित किया है — अमेरिका



Join Telegram Channel For PDF

and Latest Updates




Todays Question : -


हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने चक्रवाती तूफान ताउते के कारण जान गंवाने वालों के आश्रितों को कितने रुपये नगद अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है ?


(A) 4 लाख

(B) 3.5 लाख

(C) 2 लाख

(D) 4.5 लाख


आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद

2 Comments


K.K. Lohani
K.K. Lohani
May 22, 2021

Right Anwers is (A) 4 Lack

Like

JAI HIND KRISH SUPER INDIA
JAI HIND KRISH SUPER INDIA
May 22, 2021

2lack

Like
bottom of page