top of page

Current Affairs in Hindi | 11 June, 2021

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Jun 11, 2021
  • 5 min read

ree


Speedy Daily Current Affairs

11 June, 2021

  1. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी—7 का 47वें शिखर सम्मेलन का आयोजन 12 एवं 13 जून को हाइब्रिड मोड में कहाँ आयोजित किया जा रहा है — ब्रिटेन में

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से भारत की ओर से भाग लेंगे।

    2. इस सम्मेलन में आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को अतिथि देशों के रूप में आमंत्रित किया गया है।

    3. जी—7 के सदस्य देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम तथा संयुक्त राज्य अमेरिका है।

    4. जी—7 की स्थापना — 1975

  2. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार प्रदूषित हवा को शुद्ध करने के लिए स्मॉग टावर लगाने वाला पहला राज्य कौन बन गया है — दिल्ली

    1. स्मॉग टॉवर ऊपर से प्रदूषित हवा को खींचेगा और हवा को शुद्ध कर 10 मीटर की ऊँचाई पर छोड़ेगा।

    2. स्मॉग टावर प्रति सेकेंड एक हजार घन मीटर हवा को शुद्ध करके बाहर निकालेगा।

    3. दिल्ली के कनॉट प्लेस में 20 करोड़ के लागत से स्मॉग टावर को बनाने में डीपीसीसी के साथ आईआईटी मुम्बई, एनबीसीसी और डाटा प्रोजेक्ट संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।

  3. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन की रिपोर्ट (एआईएसएचई) 2019—20 जारी की जिसके अनुसार 2019—20 में उच्च शिक्षा में कुल कितने नामांकन दर्ज किया गया है — 3.85 करोड़

    1. 2018—19 में 3.74 करोड़ दर्ज किया गया था।

  4. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार मणिपुर के किस मुक्केबाज का निधन हो गया है — गंगोम डिंग्को सिंह

  5. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार किस सुप्रसिद्ध फिल्मकार एवं विचारक का निधन हो गया — बुद्धदेव दासगुप्ता

  6. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार केंद्र सरकार ने आरबीबाई के डिप्टी गवर्नर का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका क्या नाम है — महेश कुमार जैन

  7. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार किसानों को स्थान विशिष्ट मांग आधारित “टेली कृषि सलाह” के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय तथा सूचना प्राद्योगिकी के किन दो संस्थाओं के बीच हस्ताक्षर किए — भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी)

    1. एमओयू का उद्देश्य डीआईसी के मौजूदा इंटरएक्टिव इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन सिस्टम (आईआईडीएस) प्लेटफार्म को आईसीएआर के प्रस्तावित किसान सारथी कार्यक्रम के साथ एकीकृत करना और आईसीएआर नेटवर्क के माध्यम से उसे लागू कर देश भर में बड़ी संख्या में किसानों तक पहुँचाना है।

  8. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार प्रधानमंत्री फरमिन ग्रेबादा ने इस्तीफा दे दिया है। वे किस देश के प्रधानमंत्री थे — मध्य अफ्रीकी गणराज्य

  9. 10 जून, 2021 के सूनानानुसार किस देश की सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत हो गई — म्यांमार

  10. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार विश्व के सबसे बड़ी मांस उत्पादक ब्राजील की जेबीएस कंपनी ने साइबर हमले के बाद कितने करोड़ डॉलर की फिरौती का भुगतान किया — 1.1 करोड़ डॉलर

  11. इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय कंपनी और दुनिया के सबसे बड़े मांस उत्पादक जेबीएस फूड पर साइबर हमले के कारण अमेरिका में इसके सभी बीफ कारखाने अस्थायी रूप से बंद हो गये थे।

  12. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार टेलीकॉम, इंटरनेट एवं डिजिटल सर्विसेज कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन सीओएआई के चालू वित्त वर्ष के अध्यक्ष किसे चुना गया है — अजय पूरी

  13. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार टाटा संस की स्वामित्व वाली कंपनी टाटा डिजिटल लिमिटेड ने किस डिजिटल हेल्थ कंपनी में नियंत्रण हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है — 1एमजी टैक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

  14. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार साख निर्धारक एजेंसी इक्रा ने चालू वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान जारी किया है — 8.5 प्रतिशत

  15. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार ट्विटर के साथ गतिरोध के बाद नाइजीरिया सरकार का आधिकारिक हैंडल अब किस प्लेटफार्म पर है — कू (KOO)

  16. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार क्वाक्वारेली साइमंड्स (क्यूएस) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग—2022 में शोध के क्षेत्र में किस भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) को दुनियाभर में पहला स्थान हासिल हुआ है — आईआईएससी बेंगलुरु

    1. इस क्षेत्र में आइआईइटी गुवाहाटी ने भी 41वें स्थान के साथ अपनी मजबूत जगह बनाई है।

    2. ओवरआल रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष के 200 संस्थानों में तीन भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों ने जगह बनाई है। इनमें आइआईइटी बॉम्बे 177वें, आइआईटी दिल्ली 185वें और आईआईएससी 186 वें स्थान पर है।

    3. दुनिया के शीषर्ष हजार में इस बार 22 भारतीय संस्थाओं ने जगह बनाई है। 2021 में 21 संस्थान शीषर्ष हजार में शामिल थे।

    4. क्यूएस रैंकिंग में जेएनयू पहली बार शामिल हुआ है।

    5. क्यूएस रैंकिंग 2022 में इस साल भी मैसाच्युसेट्स इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने दुनियाभर में पहला मुकाम हासिल किया है। दूसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी ऑफ आक्सफोर्ड और तीसरे स्थान पर स्टैनफोर्ड व कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है।

  17. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार हाल ही में 76वें सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी उपप्रतिनिधि को 'शैफ डी कैबिनेट’ नियुक्त किया है। उनका क्या नाम है — के. नागराज नायडू

  18. “शैफ डी कैबिनेट” किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संगठन में वरिष्ठ नौकरशाह होता है। जो संगठन के शीर्ष पद पर बैठने वाले शख्स के निजी सचिव के तौर पर काम करता है।

  19. यूएन में नौकरशाही 'शेफ डी कैबिनेट’ के नियंत्रण में ही होती है संयुक्त राष्ट्र में यह महत्वपूर्ण पद होता है।

  20. 10 जून, 2021के सूचनानुसार जिम्बाब्वे के किस लेखक ने पेन पिंटर पुरस्कार—2021 जीता है — त्सित्सी डांगारेम्बगा

  21. पेन पिंंटर पुरस्कार, नोबेल पुरस्कार विजेता हेरोल्ड पिंटर की याद में दिया जाता है। जिसकी स्थापना 2009 में हुई थी।

  22. यह अंग्रेजी में लिखे गए उत्कृष्ट साहित्यिक कार्यों के लिए दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।

  23. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार नीदरलैंड की सिफान हसन द्वारा दो दिन पहले 10 हजार मीटर की दूरी का रिकॉर्ड इथोपिया की किस धावक ने 29 मिनट 1.03 सेकेण्ड में पूरा करके अन्य विश्व रिकॉर्ड बना दिया है — लेटिजनबेड गिडे

  24. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार आरबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन के रूप में फिर से किसे नियुक्त किया है — गिरीश चंद्र चतुर्वेदी

  25. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार भारत—थाईलैंड समन्वित गश्ती अभ्यास (Indo-Thai CORPAT) का 31वाँ संस्करण किस सागर में शुरू हो गया है — अंडमान सागर

    1. CORPAT अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच 2005 से हर दो वर्ष में उनकी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के साथ आयोजित किया जा रहा है।

  26. 10 जून 2021 के सूचनानुसार फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब किसने जीता है — देसीरा क्रावजिक और जो सैलिसबरी

    1. खिताबी मुकाबले में इस जोड़ी ने ऐलेना वेस्नीना और असलान करात्सेव की रूसी जोड़ी को 2—6, 6—4 (10—5) से शिकस्त दी।

  27. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार टोक्यो पैरालम्पिक में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश लेने वाले खिलाड़ी जो प्रवेश मिलते ही भारत की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी बन जाएंगी — अरुण तंवर

    1. अरुण इस समय महिलाओ की अंडर 49 श्रेणी में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी है।

  28. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके किस भारतीय पहलवान नेे पोलैंड ओपन में 61 किलो वर्ग में रजत पदक हासिल किया है — रवि दहिया

  29. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार जो बाइडन प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलें को पलटते हुए किस चीनी एप पर लगाए गए प्रतिबंध को रद्द कर दिया — टिकटॉक और वीचैट समेत अन्य एप

    1. अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता है।

  30. 10 जून, 2021 के सूचनानुसार ईटी प्रेस्टीजियस ब्रांड 2021 के अवार्ड से किस कंपनी को सम्मानित किया गया है — अशोक मसाले




Join Telegram Channel For Latest Updates

ree


Todays Question : -


हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजन—शहरी के तहत कितने लाख मकान बनाने की मंजूरी दे दी है?


(A) 3.61 लाख

(B) 3.51 लाख

(C) 3.48 लाख

(D) 3.50 लाख



आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।


Buy E-Book

Rs. 15/- Only

Pages : 72, PDF Size : 22 MB, Language : Hindi

900+ One Liner Question + 250 Objective Question for Practice

ree

दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद


Comments


bottom of page