Current Affairs : 13 May, 2021
- K.K. Lohani
- May 13, 2021
- 4 min read

Daily Current Affairs
13 May, 2021
12 मई को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है — अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
12 मई आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फलोरेंस नाइटिंगल की जयंती भी है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का विषय है — ए वॉयस टू लीड - ए विजन फोर फ्चूचुर हेल्थ केयर।
12 मई, 2021 को उपराष्ट्रपति सचिवालय अपने स्थापना के कितने वर्ष पूरे कर लिये है — 68 वर्ष
भारत के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कार्यकाल के समय यह अस्तित्व में आया था।
12 मई, 2021 के सूचनानुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल बेटरी स्टोरज के लिए कितनी राशि के परिव्यय की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना की मंजूरी दी है — 18 हजार एक सौ करोड़ रुपए
12 मई, 2021 के सूचनानुसार पीएम केयर्स कोष से तीन अरब 22 करोड़ रुपये से अधिक के डीआरडीओ विकसित ऑक्सीजन सिस्टम की कितनी इकाईयों की खरीद की मंजूरी दि गई है — 1 लाख 50 हजार इकाईयों
ऑक्सीकेयर, एसपीओटू आधारित ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली है, जो रोगियों को दी जा रही ऑक्सीजन को नियंत्रित रखती है।
इस प्रणाली का विकास डीआरडीओ बेंगलूरू स्थित रक्षा जैव अभियांत्रिकी और इलेक्ट्रो मेडिकल प्रयोगशाला (डीईबीईएल) ने किया है। यह प्रणाली अत्यधिक ऊचाई वाले क्षेत्रों में निरंतर तैनात सैनिकों के लिए विकसित की गई है।
12 मई, 2021 के सूचनानुसार देहरादून और मसूरी के बीच एरियल पैसेंजर रोपवे सिस्टम बनाने के लिए आईटीबीपी की जमीन किस राज्य सरकार को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है — उत्तराखंड सरकार
प्रस्तावित रोपवे 5580 मीटर लम्बाई का एक मोनो केबल रोपवे है जिसकी अनुमानित लागत 285 करोड़ रुपए है। इसके जरिए प्रति घंटे 1000 लोग आ जा सकेंगे।
12 मई, 2021 के सूचनानुसार केन्द्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस वर्ष 1 अप्रैल से 10 मई के बीच 13 लाख से अधिक कर दाताओं को कितने करोड़ रुपए से अधिक की राशि लौटाई है — 17 हजार 61 करोड़ रुपए
12 मई, 2021 के सूचनासुनार किसने नई दिल्ली में छतरपुर में तैयार किए गए 500 बिस्तरों के सरदार पटेल कोविड देखभाल केन्द्र का दौरा किया — विश्व स्वास्थ्य संगठन
12 मई, 2021 के सूचनानुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान और किसके बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर की स्वीकृति दे दी है — कतर फाइनांशियल सेंटर ऑथोरिटी
12 मई, 2021 के सूचनानुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन की 32 पृष्ठों की एक रिपोर्ट में कोरोना वायरस की किस किस्म को कोरोना वायरस की भारतीय किस्म नहीं बताया गया है — बी—1.617
12 मई, 2021 के सुचनानुसार आईएनएस तरकश किस देश से दो क्रायोजेनिक टैंकर लेकर मुम्बई पहुंचा है — फ्रांस
12 मई, 2021 के सूचनानुसार सरकार ने कोविड के बाद म्यूकोरमाइकोसिस की जटिलता से निपटने लिए किस दवा की उपलब्धता बढ़ाई है — एम्फोटेरिसिन—बी
कोविड से ठीक होने के बाद कई लोगों में म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी के लक्षण दिखते है।
12 मई, 2021 के सूचनानुसार अमरीका में, जो बाइडेन प्रशासन ने देश के पहले प्रमुख अपतटीय पवन ऊर्जा पार्क को मंजूरी दे दी है। इसे किस क्षेत्र के लिए इस वाइनयार्ड पवन ऊर्जा परियोजना की स्वीकृति दी गई है — मैसाचुसेट्स के तट से 23 किलोमीटर दूर स्थित क्षेत्र के लिए
वाइनयार्ड विंड परियोजना का उद्देश्य चार लाख घरों के लिए बिजली उपलब्ध कराना है।
परियोजना से लगभग 3600 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
12 मई, 2021 के सूचनानुसार किस देश ने बूचड़खानों के लिए पशुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है — इंग्लैंड
पर्यावरण मंत्री जॉर्ज यूस्टिन ने कहा है कि उनका देश पशु प्रेमियों का देश है और वह पशुओं के कल्याण के लिए इस तरह के कानून बनाने वाला दुनिया का पहला देश होगा।
12 मई, 2021 के सूचनानुसार किस देश ने मेट्रो सेवा का पहला परीक्षण किया है — बांग्लादेश (ढ़ाका में)
इस मेट्रो सेवा के लिए जापान से 6 कोच आयात किए गए है।
12 मई, 2021 के सूचनानुसार संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था को 2022 में कितने प्रतिशत की वृद्धिदर से विकसित होने का अनुमान लगाया है — 10.1 प्रतिशत
चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2021 के आकलन 8.2 से घटकर 2022 में 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
12 मई, 2021 को किस असमिया साहित्यकार का निधन हो गया है — होमेन बोर्गोहाइन
12 मई, 2021 के सूचनानुसार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कोविड-19 महामारी के समय ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले डॉक्टरों के 45 परिवारों को कितनी मुआवजा राशि देने की घोषणा की है — 25 लाख रुपए
12 मई, 2021 के सूचनानुसार बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कोरोना वायरस से जुड़ी यात्रा पाबंदियों के कारण कहाँ पर ओलम्पिक की अंतिम क्वालीफाइंग को रद्द कर दिया — सिंगापुर में
ओलम्पिक की अंतिम क्वालीफाइंग रद्द होने के कारण भारत की साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की टोक्यों खेलों के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई।
बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर सुपर 500 टूर्नामेंट सिंगापुर ओपन ओलंपिक क्वालीफाइंग समय के दौरान 'रेस टू टोक्यो’ रैकिंग के लिए रैंकिंग अंक देने वाला आखिरी टूर्नामेंट था।
भारत के लिए महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु, पुरुष सिंगल्स में बी. साई प्रणीत और चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष डबल्स जोड़ी पहले ही ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
12 मई, 2021 के सूचनानुसार बंगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किसे श्रीलंका का कप्तान नियुक्त किया गया है — कुशल परेरा
12 मई, 2021 को किस पूर्व राष्ट्रीय हॉकी अंपायर का निधन हो गया — रविंदर सिंह सोढ़ी
12 मई, 2021 को किस जाने माने टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं कोच का कोरोना के कारण निधन हो गया — वी. चंद्रशेखर
12 मई, 2021 के सूचनानुसार मोबाईल कंपनी ओप्पो इंडिया ने कितने करोड़ रुपए की उपकरण आदि की आपूर्ति की है — 6 करोड़ रुपए
12 मई, 2021 को राजीव गांधी हत्याकांड की जांच करने वाले किस पूर्व सीबीआई अधिकारी का कोरोना से निधन हो गया — के. रागोथमन
Join Telegram Channel For PDF
Todays Question : -
हाल ही में संयुक्तराष्ट्र ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष (2021) के लिए भारत का विकास अनुमान 0.2 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना कर दिया है ?
(A) 5.5 प्रतिशत
(B) 6.5 प्रतिशत
(C) 8.5 प्रतिशत
(D) 7.5 प्रतिशत
आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।
दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद
D