भूटान (भारत के पड़ोसी देश)
- K.K. Lohani
- Oct 9, 2020
- 1 min read
Updated: Mar 18, 2021

भूटान (Bhutan)

राजधानी – थिम्फू
क्षेत्रफल – 47000 वर्ग किलोमीटर (131वाँ)
यह चीन (तिब्बत) और भारत के बीच स्थित लैंड लाॅक देश है।
‘भूटान’ संस्कृत के भू-उत्थान से बना शब्द है जिसका अर्थ है – ऊँची भूमि।
सत्रहवी सदी के अंत में भूटान ने बौद्ध धर्म को अंगीकार किया।
भूटान का राज प्रमुख राजा होता है।
भूटान के संसद को शोगडू कहते है। जिसे दो तिहाई बहुमत द्वारा हटाया जा सकता है।
शोगडू में 154 सीटे होते है जिसमें स्थानीय रूप से चुने गए प्रतिनिधि (105), धार्मिक प्रतिनिधि (12) और राजा द्वारा नामांकित प्रतिनिधि (37) होते हैं, और इन सभी का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
राजा की कार्यकारी शक्तियाँ शोगडू के माध्यम से चुने गए मंत्रिपरिषद में निहित होती है।
मंत्रिपरिषद् के सदस्यों का चुनाव राजा करता है और इसका कार्यकाल पांच वर्षों का होता है।
भूटान बीस जिलों में विभाजित है।
भूटान की सबसे ऊँची चोटी ‘कुला कांगरी’ है जो 7553 मीटर है।
भूटान का 90 प्रतिशत हिस्सा वनों से आच्छादित है।
भारत एवं भूटान की संयुक्त जलविद्युत परियोजना ‘चूखा वांग्चू नदी’ पर स्थित है।
भूटान का सबसे बड़ा शहर राजधानी थिम्फू है।
यहाँ की जलवायु मुख्यतः उष्णकटिबंधीय है।
भूटान की मुद्रा डुल्ट्रम है।
भूटान के मूल निवासियों को गांलोप कहा जाता है।
यहाँ की आधिकारिक भाषा जोड़खा है।
भूटान की 75 प्रतिशत जनसंख्या बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा तथा 25 प्रतिशत जनसंख्या हिंदू धर्म की अनुयायी है।
तीरंदाजी यहाँ का राष्ट्रीय खेल है।
Comments