बांग्लादेश (भारत के पड़ोसी देश)
- K.K. Lohani
- Oct 11, 2020
- 1 min read
Updated: Mar 18, 2021

बांग्लादेश (Bangladesh)

राजधानी – ढ़ाका (सबसे बड़ा शहर)
राजभाषा – बांग्ला
सरकार – संसदीय गणतंत्र
राष्ट्रगान – अमार सोनार बांग्ला
पाकिस्तान से स्वतंत्रता
घोषणा- 26 मार्च, 1971,
विजय दिवस – 16 दिसम्बर, 1971
क्षेत्रफल – 144000 वर्ग किलोमीटर (94वाँ)
मुद्रा – टका
देश की उत्तर-पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यांमार देशों से मिलती है।
बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल बंगाल है।
इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया।
विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है और क्षेत्रफल की दृष्टि से 93वाँ।
बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था सार्क (SAARC) और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है।
26 मार्च को प्रत्येक वर्ष यह देश अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
बांग्लादेश की राजनीति में राष्ट्रपति संवैधानिक प्रधान होता है। और प्रधानमंत्री देश का प्रशासनिक प्रमुख होता है जिसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
बांग्लादेश की संसद को जातीय संसद कहा जाता है।






Comments