RRB NTPC Graduate Level (Stage-1), 28-03-2016
- K.K. Lohani
- Jul 20, 2019
- 4 min read
Updated: Mar 24, 2021
RRB NTPC Graduate Level (Stage-1), 28-03-2016
SHIFT - 1
हमारे चंद्रमा का चक्कर लगाने वाला पहला उपग्रह कौन-सा था – लूना 10
रोलेट एक्ट को किस वर्ष पारित किया गया था – 1919
कर्णम मलेश्वरी किस खेल से संबंधित है – भार उठाना
महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम क्या था – चेतक
पाकिस्तान में थार रेगिस्तान से जुड़े रेगिस्तान को क्या कहा जाता है – चोलिस्तान
एक डेकालीटर कितना होता है – 10 लीटर
कोणार्क मंदिर का निर्माण किसने कराया था – नरसिंह देव प्रथम
यदि एक तरंग की आवृत्ति बढ़ती है तो इसकी तरंग दैध्र्य पर क्या असर होता है – यह घट जाता है
भारत में कार्यकारी प्रमुख किसे माना जाता है – प्रधानमंत्री
सम्राट अशोक किसके उत्तराधिकारी थे – बिन्दुसार
किस नदी को ‘बंगाल का शोक’ के नाम से जाना जाता है – दामोदर
भारतीय संविधान में पहली बार संशोधन कब किया गया था – 1951 ई॰ में
थर्मोस्कोप का आविष्कारक किसे माना जाता है – गैलिलियों गैलिली
किस बाॅक्सर को ‘द रियल डील’ उपनाम से जाना जाता है – इवांडर होलीफील्ड
BRICS में, अक्षर ‘B’ किस देश को प्रदर्शित करता है – ब्राजील
किसे मार्श गैस भी कहा जाता है – मीथेन
मंगल ग्रह के कितने चन्द्रमा है – दो
पृथ्वी का आकार कैसा है – चपटा गोल
धमनियाँ (Arteries) रक्त का वहन करती है, जो कि भरी होती है – ऑक्सीजन से
साइप्रस (Cyprus) की राजधानी है – निकोसिया
हमारी आँखों में लेंस का काम है – आँख की फोकस दूरी को बदलना
बौद्ध गुफाओं के लिए प्रसिद्ध कार्ले किस राज्य में स्थित है – महाराष्ट्र
दांबुला का स्वर्ण मंदिर कहाँ पर पाया जा सकता है – श्रीलंका
विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस कब मनाया जाता है – 24 मार्च
हैकर से क्या तात्पर्य है – वह व्यक्ति जो डेटा तक अनधिकृत पहुँच प्राप्त करने के लिए कम्प्यूटरों का उपयोग करता है
SHIFT - 2
पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वाले पहले हाॅकी खिलाड़ी कौन थे – बलबीर सिंह सीनियर
सर्वाधिक ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले पुरुष रिकाॅर्ड किसके नाम पर है – वाल्ट डिजनी
2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था – पेरिस
पानी के अंदर की वस्तुओं का पता लगाने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है – सोनार
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा दूसरा देश कौन-सा है – कनाडा
भारतीय संविधान में कितने मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया गया है – छः
अंतरिक्ष में जाने वाले सर्वप्रथम कुत्ते का नाम क्या है – लाइका
किस देश का स्वतंत्रता दिवस 4 जनवरी को मनाया जाता है – म्यांमार
कंप्यूटर चिप का दूसरा नाम है – माइक्रोचिप
100 million किसके बराबर है – 10 करोड़
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक किसे कहा जाता है – विक्रम साराभाई
किस ग्रह के एक चंद्रमा का नाम गेनीमेड है – बृहस्पति
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की स्थापना किसने की – सी॰एन॰ अन्नादुरई
इंटरनेशनल योगा डे कब मनाया जाता है – 21 जून
पक्षियों के अध्ययन को क्या जाता है – ओर्निथोलाॅजी
लीवर पर वह बिन्दु कौन-सा है, जो अपने स्थान पर स्थिर रहता है – फलक्रम
मोटापे को नापने के लिए किसका उपयोग किया जाता है – बीएमआई
सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है – बुध
भारत में सबसे पुराना बांध कौन-सा है – ग्रैंड अनिकुट (कल्लानाई)
खो-खो के खेल में खेलते समय मैदान में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं – 9
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी – कमलजीत संधू
अंकगणितीय एवं तार्किक (लाॅजिकल) संक्रियाएं करने वाले संसाधक (प्रोसेसर) को क्या कहा जाता है – ALU
किस देश ने यूएसए (USA) को स्टैचू ऑफ लिबर्टी भेंट की थी – फ्रांस
पोलियो के टीके की खोज किसने की है – जोनास साॅल्क
डाल्फिन के समूह को क्या कहा जाता है – पाॅड
रायटर्स (Reuters) एक समाचार एजेंसी है। इसका मुख्यालय कहाँ पर स्थित है – यूके (UK)
जो चाप का वायलिन के साथ है वही प्लेटूम (पत्ती) का है – सितार
ए॰क्यू॰आई॰ (AQI) से क्या अभिप्राय है – एयर क्वालिटी इंडेक्स
SHIFT - 3
चाणक्य का एक अन्य नाम क्या था – विष्णु गुप्त
2015 में मिस यूनिवर्स खिताब किसने जीती थी – पिया वुर्त्जबैक
जीवन की मूलभूत इकाई (Unit) क्या है – कोशिका
प्रसिद्ध यात्री जहाज टाइटैनिक किस देश का था – ग्रेट ब्रिटेन
किसने 2015 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता है – बिग हीरो
उत्कृष्ट (नोबेल) धातु है – चाँदी
पृथ्वी का जल चक्र किसके द्वारा संचालित होता है – सूर्य
वर्तमान में हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले रासायनिक प्रतीकों की उपयोग विधि किसने तैयार की थी – बर्जिलियस
कौन-सा खेल ओलंपिक खेल में से हटा दिया गया है – बेसबाॅल
सूर्य की ऊर्जा किस माध्यम से उत्पन्न होती है – परमाणु संलयन
राॅबर्ट गालब्रेथ (Robert Galbraith) को बेहतर तरीके से किस नाम से जानते हैं – जे॰के॰ रौलिंग
थाॅमस कप किस खेल से जुड़ा हुआ है – बैडमिंटन
पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना को किसने परिभाषित किया था – आर्थर ट्रांसले
शब्द ‘विषुव’ संदर्भित करता है – दिन और रात एक समान अवधि के होते हैं
सबसे बड़ा स्तनपायी कौन-सा है – ब्लू ह्नेल
कौन-सा शहर वास्तुकला की दृष्टि से नियोजित शहर है – चंडीगढ़
मुक्केबाजी के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार किसने प्राप्त किया – गुरुचरण सिंह
सुभाष चन्द्र बोस के पिता थे – जानकी नाथ बोस
कौन-सी नदी पश्चिमी घाट में से निकलती है – कृष्णा
ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक घनी आबादी वाला शहर कौन-सा है – सिडनी
ऑक्टोपस के खून का रंग कैसा होता है – नीला
पीछे की ओर उड़ने वाला एकमात्र पक्षी कौन-सा है – हमिंगबर्ड
मरियाना ट्रेंच किस महासागर में स्थित है – प्रशांत महासागर
ओन एन जी सी (ONGC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – देहरादून
लाइट पेन क्या है – इनपुट डिवाइस
विकास का सिद्धांत किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था – चार्ल्स डार्विन
दुनिया में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा कौन-सी है – स्पेनिश
प्राचीन भारतीय गणितज्ञ थे – भास्कर
पौधे का कौन-सा हिस्सा पानी और खनिज के परिवहन को सक्षम करता है – जाइलम
किस अभयारण्य को पूर्व में भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता था – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
Comments