top of page

अयोध्या राम मंदिर से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें

  • Writer: K.K. Lohani
    K.K. Lohani
  • Aug 15, 2020
  • 6 min read

Updated: Mar 7, 2021



अयोध्या राम मंदिर से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें


  1. 5 अगस्त, 2020 को अयोध्या में राममंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा रखी गई और जिसके साथ ही निर्माण कार्य की प्रारंभ हो गया।

  2. भूमि पूजन समारोह में कोरोना के कारण 175 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। प्रमुख अतिथियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आर॰एस॰एस॰ प्रमुख मोहन भागवत, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तथा उत्तर प्रदेश के गवर्नर आनंदी बेन पटेल शामिल थी।

  3. अयोध्या राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा है जिन्होंने अयोध्या मंदिर का नक्सा तैयार किया है।

  4. इस मंदिर का निर्माण कार्य एल एंड टी (लारसन एवं टूबरो) द्वारा किया जाएगा।

  5. अयोध्या राम मंदिर की ऊँचाई 161 फीट की होगी जिसमें 1 मुख्य सिरा और पाँच गुम्बद होंगे।

  6. अयोध्या राम मंदिर को नागर शैली में बनाई जाएगी।

  7. 1988 के नक्शे में अयोध्या राम मंदिर की ऊँचाई 128 फीट रखी गई थी।

  8. मंदिर के पुराने नक्शें को परिवर्तित करते हुए 2020 के नए नक्शे के अनुसार मंदिर 235 फीट चौड़ा, 360 फीट लम्बा तथा 161 फीट ऊँचा होगा।

  9. टोटल पिलरों की संख्या 366 होगी जिसमें 160 ग्राउंड फ्लोर पर, 132 फस्र्ट फ्लोर पर तथा 74 सेकेण्ड फ्लोर पर होगी।

  10. अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य में 3 से 3.5 साल के लगभग लगेंगे, जिस पर 300 करोड़ का खर्च आएगा।

  11. अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट का नाम ‘‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’’ है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 फरवरी, 2020 को लोकसभा में की थी।

  12. इस ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य है। जिसमें 10 स्थायी सदस्य है जिन्हें वोटिंग का अधिकार होगा। इसमें सभी सदस्यों के हिन्दू होने की अनिवार्यता भी रखी गई है।

  13. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अध्यक्ष महंत गोपाल दास को तथा महासचिव चम्पत राय को बनाया गया।

  14. एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से लिया जाएगा।

  15. दलित सदस्य के तहत कामेश्वर चौपाल को ट्रस्ट में स्थान दिया गया है।

  16. अयोध्या के जिलाधिकारी भी पदेन सदस्य होगें। इस सदस्य का हिन्दू होना अनिवार्य है। अगर किसी स्थिति में जिलाधिकारी हिंदु नहीं होते है तो उनकी जगह पर एडीएम इस ट्रस्ट के पदेन सदस्य होगे।

  17. राम मंदिर कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर होगा।

ऐतिहासिक पहलु

  1. अयोध्या उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्थित है जो फैजाबाद के नजदीक स्थित है। अयोध्या का प्राचीन नाम फैजाबाद था।

  2. अयोध्या सरयू नदी के किनारे बसा हुआ है।

  3. अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण 1528 ई॰ में बाबर के सेनापति मीर बाकी के द्वारा बाबर की अनुमति से कराया गया था।

  4. बाबर 1526 में भारत आया था।

  5. अयोध्या में बाबरी मस्जिद को 6 दिसम्बर, 1992 में ढ़हा दी गई थी।

  6. जिस वर्ष बाबरी मस्जिद को गिराया गया उस समय भारत के प्रधानमंत्री पी॰वी॰ नरसिम्हा राव थे।

  7. इस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तथा राज्यपाल सत्य नारायण रेड्डी थे।

  8. इस घटना की जाँच के लिए लिब्राहम आयोग का गठन किया गया था।

  9. लिब्राहन आयोग ने अपनी रिपोर्ट 17 साल के बाद सौपी उस समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे।

  10. 16 जनवरी, 1950 को गोपाल सिंह विशारद ने फैजाबाद के सिविल जज के सामने अर्जी दाखिल कर यहाँ पूजा की इजाजत मांगी।

  11. विवादित ढाँचे की जगह मंदिर बनने के लिए 1984 में हिन्दू परिषद् ने एक कमिटी गठित की।

  12. राम जन्म भूमि तथा बाबरी मस्जिद का मामला 9 नवम्बर, 2011 में सुप्रीम कोर्ट पहुँचा।

  13. रामजन्म भूमि तथा बाबरी मस्जिद का विवाद 2.77 एकड़ भूमि को लेकर था।

  14. रामजन्म भूमि तथा बाबरी मस्जिद का फैसला 5 जजों की पीठ ने सुनाया था। इस समय भारत के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई थे। चार अन्य जस्टिस थे – जस्टिस एस॰ए॰ बोबड़े, जस्टिस चंद्रचुड़, अशो जस्टिस अशोक भूषण एवं जस्टिस अब्दुल नजीर।

  15. वर्ष 2019 में अयोध्या विवाद पर लगातार 40 दिनों की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया गया था।

  16. 9 नवम्बर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला रामलाल विराजमान के पक्ष आया।

  17.  इसके बदले मुस्लिम पक्ष को भी 5 एकड़ की जमीन दी गई है।


कारसेवक: जो लोग किसी धार्मिक कार्य या संस्था के लिए परोपकार से जुड़ा काम निःस्वार्थ व निःशुल्क करते है उन्हें कारसेवक कहा जाता है। अंग्रेजी में इसके लिए वोलिंटियर शब्द का प्रयोग किया जाता है।

निर्मोही अखाड़ा: निर्मोही आखाड़ा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् द्वारा प्राप्त 14 अखाड़ों में से एक है इसका संबंध वैष्णव सम्प्रदाय से है। इस अखाड़े ने 1959 में बाबरी मस्जिद की विवादित भूमि पर अपना मालिकाना हक जताते हुए एक मुकद्मा दायर किया था तभी से यह चर्चा में आया।

वक्फ बोर्ड: वक्फ उस संपत्ति को कहा जाता है जो अल्लाह के नाम पर धार्मिक और चैरिटेबल कार्यों के लिए दान में दी जाती है तो उसे वक्फ कहते है। वक्फ से संबंधित वक्फ बोर्ड कानूनन एक ऐसा बोर्ड है जिसके पास संपत्ति के अधिग्रहण, उसे अपने पास रखने या उसके हस्तांतरण का अधिकार होता है यह न्यायिक व्यवस्था के दायरे में बना बोर्ड है। इसलिए ये किसी व्यक्ति पर मुकदमा चला सकता है या कोर्ट में मुकदमें का सामना कर सकता है।

सुन्नी वक्फ बोर्ड: 1945 में फैजाबाद की कोर्ट में सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड के बीच मामला चला, कोर्ट ने फैसला दिया कि बाबरी मस्जिद सुन्नी वक्र्फ बोर्ड के दायरे में आता है।    TEST YOUR OBJECTIVE KNOWLEDGE   


अयोध्या राम मंदिर से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न

1. अयोध्या प्राचीन इतिहास में किस महाजनपद का हिस्सा हुआ करता था?

  1. कोशल

  2. अंग

  3. मगध

  4. कुरू

2. सुप्रीम कोर्ट ने किस अनुच्छेद के तहत मुस्लिम पक्षकारों को मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया है।

  1. अनुच्छेद-280

  2. अनुच्छेद-112

  3. अनुच्छेद-142

  4. अनुच्छेद-15

3. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI-Archaeological Survey of India) की स्थापना किस वर्ष में हुई?

  1. 1857

  2. 1850

  3. 1861

  4. 1881

4. कितने दिनों की सुनवाई के बाद संवैधानिक पीठ ने अयोध्या का फैसला सुरक्षित रखा है?

  1. 45

  2. 50

  3. 35

  4. 40

5. अयोध्या नगरी ‘सरयू नदी’ के किनारे स्थित है इस नदी का उत्पत्ति कहाँ से होती है?

  1. कालापानी, नेपाल

  2. महाभारत रेंज, नेपाल

  3. सरमूल, उत्तराखंड

  4. इनमें से कोई नहीं

6. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले का नाम बदलकर अयोध्या रखा गया है?

  1. बाराबंकी

  2. सुल्तानपुर

  3. अमेठी

  4. फैजाबाद

7. ‘‘अयोध्या: 6 दिसम्बर, 1992’’ नामक पुस्तक भारत के किस प्रधानमंत्री के द्वारा लिखी गई है?

  1. नरेंद्र मोदी

  2. चंद्रशेखर

  3. पी॰वी॰ नरसिम्हा राव

  4. अटल बिहारी वाजपेयी

8. 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढाँचे को गिराए जाने की जाँच के लिए भारत सरकार ने किस आयोग का गठन किया था?

  1. यू॰सी॰ बनर्जी कमीशन

  2. लिंब्राहम आयोग

  3. ठाकुर आयोग

  4. इनमें से कोई नहीं

9. अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे?

  1. मुलायम सिंह

  2. मायावती

  3. सत्यनारायण रेड्डी

  4. कल्याण सिंह

10. अयोध्या राम मंदिर की ऊँचाई कितनी होगी?

  1. 161 फीट

  2. 150 फीट

  3. 189 फीट

  4. 251 फीट

11. अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कौन-सी कम्पनी करेगी।

  1. एल एंड टी

  2. अडानी ग्रुप

  3. टाटा

  4. इनमें से कोई नहीं

12. अयोध्या राम मंदिर के वास्तुकार कौन है?

  1. सोहन बंसल

  2. रजनीश कुमार

  3. चंद्रकांत सोमपुरा

  4. इनमें से कोई नहीं

13. अयोध्या किस राज्य में स्थित है।

  1. उत्तराखंड

  2. उत्तर प्रदेश

  3. हरियाणा

  4. मध्य प्रदेश

14. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास कब किया गया?

  1. 5 अगस्त, 2020

  2. 15 अगस्त, 2020

  3. 30 जुलाई, 2020

  4. 12 जुन, 2020

15. श्री राम जन्मभूमि का शिलान्यास किसने किया?

  1. अमित शाह

  2. सोनिया गांधी

  3. नरेंद्र मोदी

  4. रामनाथ कोविंद

16. अयोध्या किस नदी के किनारे स्थित है?

  1. गंगा

  2. सरयू

  3. यमुना

  4. कोसी

17. 1988 के नक्शे में अयोध्या राम मंदिर की ऊँचाई कितनी रखी गयी थी?

  1. 128 फीट

  2. 151 फीट

  3. 161 फीट

  4. 168 फीट

18. अयोध्या राम मंदिर में कितने मंजिल होंगे।

  1. 2

  2. 3

  3. 5

  4. 7

19. अयोध्या राम मंदिर बनाने में कितना खर्च आएगा?

  1. 100 करोड़

  2. 200 करोड़

  3. 300 करोड़

  4. 351 करोड़

20. अयोध्या विवाद कितने एकड़ जमीन पर था?

  1. 3.99

  2. 4.77

  3. 2.77

  4. 5.27

21. अयोध्या विवाद में लगातार कितने दिन सुनवाई चली थी?

  1. 30

  2. 40

  3. 45

  4. 51

22. अयोध्या विवाद का फैसला कितने जजों की बेंच ने सुनाई थी?

  1. 5

  2. 7

  3. 9

  4. 3

23. अयोध्या विवाद का फैसला सुनने में शामिल जजों में न्यायाधीश रंजन गोगोई के अलावा चार जज कौन थे?

  1. डी॰वाई॰ चन्द्रचुड़

  2. एस॰ए॰ बोबड़े

  3. अशोक भूषण

  4. अब्दुल नजरी

  5. इनमें से सभी

24. अयोध्या विवाद के फैसले में मस्जिद के लिए कितनी जमीन दी गई है?

  1. 2 एकड़

  2. 5 एकड़

  3. 3 एकड़

  4. 4.5 एकड़

25. अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला कब सुनाया था?

  1. 9 नवम्बर, 2019

  2. 18 नवम्बर, 2019

  3. 20 नवम्बर, 2019

  4. 5 नवम्बर, 2020

26. अयोध्या का प्राचीन नाम क्या था?

  1. फैजाबाद

  2. अवध

  3. पाटलिपुत्र

  4. प्रयागराज

27. जिस समय बाबरी मस्जिद को गिराया गया उस समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?

  1. अटल बिहारी वाजपेयी

  2. इंदिरा गांधी

  3. पी॰वी॰ नरसिम्हा राव

  4. मनमोहन सिंह

28. बाबर की मृत्यु कब हुई?

  1. 1530

  2. 1539

  3. 1845

  4. 1572

29. बाबरी मस्जिद को बनाने वाला बाबर का सेनापति कौन था?

  1. अब्दुल फजल

  2. मीर बाकी

  3. मोहम्मद मुतस्तफा

  4. इनमें से कोई नहीं

30. बाबरी मस्जिद को कब गिराया गया था?

  1. 6 जनवरी, 1971

  2. 17 जुलाई, 1965

  3. 6 दिसम्बर, 1992

  4. 15 अगस्त, 1999


Comentarios


bottom of page