One Liner Daily GKGS | Series - 2
- K.K. Lohani
- May 23, 2021
- 6 min read

Daily GKGS
SERIES - 2
2. भारत में पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम 1959 में कहाँ लागू हुई थी?
(A) नागौर
(B) पंजाब
(C) हरियाणा
(D) चंडीगढ़
Answer : (A) नागौर
पंचायती राजव्यवस्था
भारत में पंचायती राज शब्द का अभिप्राय ग्रामीण स्थानीय स्वशासन पद्धति से है।
यह भारत के सभी राज्यों में राज्य विधानसभाओं द्वारा जमीनी स्तर पर लोकतंत्र के निर्माण के लिए स्थापित किया गया है। इसके अंतर्गत ग्रामीण विकास का दायित्व सौंपा गया है।
1992 के 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा इसे संविधान में शामिल किया गया था।
बलवंत राय मेहता समिति का संबंध पंचायती राज विकास से है।
बलवंत राय मेहता समिति ने 1957 में अपनी रिपोर्ट में 'लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण (स्वायत्ता)’ की योजना की सिफारिश की, जिसे अंतिम रूप से पंचायती राज के रूप में जाना गया।
समिति की इस सिफारिश को राष्ट्रीय विकास परिषद् द्वारा जनवरी, 1958 में स्वीकार किया गया।
राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन 6 अगस्त, 1952 को किया हुआ था। राष्ट्रीय विकास परिषद् एक कार्यकारी निकाय है। योजना आयोग की तरह ही यह ना तो संवैधानिक निकाय है ना ही कोई सांविधिक निकाय है। प्रधानमंत्री परिषद् का अध्यक्ष होता है। योजना आयोग को अब नीति आयोग के नाम से जाना जाता है।
राजस्थान देश का पहला राज्य था जहाँ पंचायती राज की स्थापना हुई।
इस योजना का उद्घाटन 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर जिले में प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लालनेहरू द्वारा किया गया।
आंध्र प्रदेश दूसरा राज्य था जिसने 1959 में इस योजना को लागू किया।
अशोक मेहता समिति का सम्बंध भी पंचायती राजव्यवस्था से है जिसे जनता पार्टी की सरकार ने दिसम्बर 1977 में गठित किया था। इसने अगस्त 1978 में अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें पतनोन्मुख पंचायती राज पद्धति को पुनर्जीवित और मजबुत करने हेतु 132 सिफारिशे की थी।
पंचायती राज से सम्बंधित अन्य समिति — जी.वी.के. राय समिति, एम.एल. सिंधवी समिति, थुंगन समिति, गॉडगिल समिति है।
अनुच्छेद-40 पंचायती राज व्यवस्था से सम्बंधित है।
प्रश्न के ऑप्शन से सम्बंधित अन्य मह्त्वपूर्ण तथ्य
(A) नागौर
'नागौर’ राजस्थान राज्य का एक जिला है जहाँ से पंचायती राज व्यवस्था की शुरूआत की गई।
नागौर एक लोकसभा क्षेत्र भी है इसके जिले की सीमा 7 जिलों बीकानेर, जोधपुर, सीकर, अजमेर, चुरू, जयपुर व पाली से लगती है।
यह जिला मेथी के लिए प्रसिद्ध है।
नागौर के मकराना में विश्व प्रसिद्ध मार्बल निकलता है।
ताजमहल का निर्माण यहीं के मार्बल पत्थरों द्वारा किया गया है।
ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने अपनी तीसरी पत्नी मुमताज की याद में कराया था।
ताजमहल को बनाने में लगभग 20000 से अधिक मजदूर लगाए गए थे और 22 वर्षों (1631—1653) में ताजमहल बनकर पुरा हुआ। इस दौरान पत्थरों को उठाने के लिए 1000 हाथियों से काम लिया गया था।
उस्ताद अहमद लाहौरी इसके शिल्पकार थे।
औरंगाबाद में बना बीवी का मकबरा ताजमहल की नकल से बनाया गया था। उसे मिनी ताजमहल भी कहा जाता है।
इसका पुराना नाम अहिछत्रपुर था।
नागौर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन 'मेड़तारोड़’ है।
(B) पंजाब
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है।
पंजाब अपना स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 1 नवम्बर को मनाता है।
1937 में पंजाब को भारत का पृथक प्रांत बनाया गया।
इस राज्य के प्रथम राज्यपाल सर चंदुलाल माधवलाल त्रिवेदी तथा प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ भार्गव थे।
पंजाब का क्षेत्रफल पूरे देश के क्षेत्रफल का 2 प्रतिशत है।
भाखड़ा बाँध सतलज नदी पर पंजाब में है जिसकी ऊँचाई 741 फीट है।
पंजाब का प्रिय नृत्य भांगड़ा है जो वीरता का प्रतिक है।
यहाँ का विशेष त्यौहार वैशाखी और लोहड़ी है।
वैशाखी 13 अप्रैल को मनाया जाने वाला फसल त्यौहार है तथा लोहड़ी शीतकाल के अंत का प्रतीक है।
प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर पंजाब के अमृतसर में स्थित है।
विश्व प्रसिद्ध स्वर्णमंदिर की नींव सिखो के चौथे गुरू राम दास ने 1579 में डाली थी जिसे गुरु अर्जुन देव ने पूर्ण करवाया।
स्वर्ण मंदिर 1589 में बनना शुरू हुआ तथा 1601 में बनकर तैयार हुआ तथा मंदिर की नींव में पहली ईंट—शहर के मुसलमान फकीर ने रखी थी।
गुरु अर्जुनदेव ने 1803 में मंदिर में सिक्खों की पवित्र पुस्तक गुरूग्रंथ साहिब को प्रतिष्ठित किया था।
गुरु अंगददेव ने गुरुमुखी लिपि (1538—1552) विकसित करवाई थी।
पंजाबी भाषा गुरुमुखी और फारसी लिपि में लिखी जाती है।
गुरु ग्रंथ साहिब सिक्खों का सबसे पवित्र ग्रंथ है।
गुरु गोविन्द सिंह (1675—1708) सिखों के दसवें और अंतिम गुरु थे जिन्होंने 1699 में खालसा पंथ की नींव डाली।
खालसा का अर्थ होता है — शुद्ध और पवित्र।
सिक्ख धर्म की स्थापना गुरु नानक देव ने की थी।
पंजाब के निवासी आर्य जाति के है।
उत्तर वैदिक युग में गांधर्व, कैकेय और पांचाल भी इसी प्रदेश के नाम थे।
तक्षशिला का विश्वविख्यात विश्वविद्यालय इसी प्रदेश में पड़ता था जो वर्तमान में पाकिस्तान में पड़ता है।
ई॰पू॰ 326 में सिकंदर ने पंजाब पर आक्रमण किया था।
पंजाब पर पहला मुस्लिम आक्रमण गजनी के सुल्तान महमुद (971—1030) का था।
फेजुल्लापुर के कपूर सिंह ने खालसा दल अथवा सिख राज्य की नींव डाली।
लॉर्ड डलहौजी ने पंजाब को ब्रिटिश भारतीय प्रशासन में मिलाया था।
स्वाधीनता संग्राम के समय 13 अप्रैल, 1919 को जलियाँवाला बाग हत्याकांड (वैशाखी के दिन) हुआ था।
अमृतसर हत्या के विरोध स्वरूप गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि को वापस कर दिया था।
(C) हरियाणा
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है।
हरियाणा राज्य की स्थापना 1 नवम्बर, 1966 को हुई थी।
हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ किसानाें के सहकारी ऋण माफ किए गए है।
यह देश का प्रथम राज्य है, जहाँ सबसे पहले सभी गाँवों को बिजली (1970) पहुँचा दी गई थी।
देश का न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा है।
यहाँ की मुख्य झीलें — बड़कल, सायवी, इंदोरी है।
लोहड़ी यहाँ का प्रमुख त्यौहार तथा टिक्का यहाँ का प्रमुख पर्व है।
'सुल्तानपुर पक्षी विहार’ तथा 'नेशनल पक्षी विहार’ गुड़गाँव हरियाणा में स्थित है।
नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा) में है।
महाभारत काल में कौरव और पाण्डवों का युद्ध क्षेत्र 'कुरुक्षेत्र’ हरियाणा में है।
करनाल में केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा भैंस की क्लोनिंग विश्वभर में चर्चा का विषय रहा है।
देश का सर्वाधिक टैक्टरों का उत्पादन हरियाणा में होता है।
उत्तर भारत में फसल बीमा योजना लागू करने वाला प्रथम राज्य हरियाणा ही है।
हरियाणा के पानीपत को भारत का 'बुनकरों का शहर’ कहा जाता है।
सुरजकुण्ड में विश्व प्रसिद्ध शिल्प मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में होता है।
हरियाणा में पहली बार नगरों का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने चौदहवीं सदी में कराया था। 18वीं सदी तक सब नहरे पूर्णतः बर्बाद हो गयी थी, जिसके पुनर्निमाण का काम 1815 में गनर्वर जनरल हेस्टिंग्स ने करवाया था।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1887 में हरियाणा के हिसार में हुई थी।
प्रसिद्ध सुरजकुण्ड (फरीदाबाद) तथा सोहना गुड़गाँव, हरियाणा में स्थित है।
समाज में बालिकाओं का स्तर ऊँचा उठाने के लिए 'अपनी बेटी-अपना धन’ नाम की अनूठी योजना हरियाणा राज्य में है।
हरियाणा में पशु मेले हिसार और रोहतक में लगते है।
हरियाणा 'दूध—दही का प्रदेश’ के रूप में जाना जाता है।
हरियाणा राज्य को 'दूध की कड़ाही’ कहा जाता है।
सीमेंट कारखाना सुरजपुर (अम्बाला) तथा चरखी दादरी (भिवानी) में है।
हरियाणा में बाटा का जूते बनाने का कारखाना फरीदाबाद में है।
हरियाणा में फुलकारी, कशीदाकारी के लिए अम्बाला शहर विख्यात है।
हरियाणा में पिंजौर हिन्दुस्तान मशीन टुल्स कारखाने के लिए विख्यात है।
हरियाणा में यात्री परिहन का राष्ट्रीयकरण 1972 में हुआ था।
21 नवम्बर, 1967 के राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था।
भाखड़ा नहर से हरियाणा के हिसार और सिरसा जिलों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होती है।
उत्तरी सोनीपत को 'चावल का कटोरा’ कहा जाता है।
हरियाणवी भाषा में लिखा गया प्रथम उपन्यास 'झाडूफिरी’ है।
हरियाणवी भाषा में सर्वप्रथम फिल्म बनने का सौभाग्य देवी शंकर को है, जिन्होंने 'चन्द्रावल’ बनाई थी।
हरियाणा के प्रथम राज्य कवि श्री उदय मान हंस है।
हरियाणा केसरी के नाम से पंडित नेकीराम शर्मा प्रसिद्ध है।
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविघालय हिसार (हरियाणा) में है।
अम्बाला में छावनी (सैनिक अड्डा) 1843 में बना था।
मुगल काल में पानीपत की तीन लड़ाईयाँ इसी प्रदेश में हुई थी।
पानीपत की हथकरघे की बनी वस्तुएँ और कालीन विश्वभर में प्रसिद्ध है।
सोनीपत में देश का विश्व विख्यात एटलस साइकिल बनाने का कारखाना है।
हरियाणा का सबसे अधिक नगरीकरण वाला जिला फरीदाबाद है।
महाभारत के युद्ध में कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश कुरूक्षेत्र में दिया था।
सूरदास का जन्म गुड़गाँव जिला में हुआ था।
गुड़गाँव स्थित सोहनानगर राजा सोहन सिंह द्वारा बसाया गया था।
'हिसार’ मध्यकालीन शासक शेरशाह की जन्मभूमि है।
प्रदेश में सर्वाधिक मात्रा में पैदा की जाने वाली फसल धान है।
रिवाड़ी लिफ्ट सिंचाई स्कीम हरियाणा के अहिरावल क्षेत्र में है।
महात्मा गांधी, मुहम्मद अली तथा शौकत अली के साथ 8 अक्टूबर, 1920 को रोहतक पधारे थे।
यमुना नदी पूर्वी हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर बहती है।
अहमदशाह अबदाली ने अपने देश लौटते समय हरियाणा का उत्तरी भाग अम्बाला, जीन्द, कुरूक्षेत्र, करनाल को सरहिन्द के गवर्नर जौना खाँ को सौंप दिया था।
प्रसिद्ध मुगल शासिका रजिया सुल्तान की कब्र कैथल में है।
मुगलकालीन 'मटिया किला’ हरियाणा के पलबल में स्थित है।
(D) चंडीगढ़
इस नगर का पलान 1950 में अल्बर्ट मेयर द्वारा तैयार किया गया था, बाद में प्रसिद्ध वास्तुकार शिल्पकार ली कार्बूजियर ने इसको संशोधित करके 1952 में प्रस्तुत किया।
इस नगर का शिलान्यास 7 अक्टूबर, 1953 को डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया था।
यह हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की राजधानी भी है।
पंजाब का राज्यपाल इस प्रदेश का प्रशासक होता है।
उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र में आते है।
कोर्ट बिल्डिंग को पैलेस ऑफ जस्टिस के नाम से जाना जाता है।
यहाँ की प्रमुख फसल गेहूँ है जो 700 हेक्टेयर में बोई जाती है।
प्रसिद्ध रॉक गार्डेन चंडीगढ़ में है जिसे नेकचंद सैनी नामक सरकारी कर्मचारी ने बनवाया था।
चंडीगढ़ में स्थित 'द कैपिटल कॉम्पलेक्स’ पंजाब तथा हरियाणा राज्यों की प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र है।
प्रदेश का 'रोजगार्डन’ 30 एकड़ भूमि में फैला अत्यंत सुनियोजित और व्यवस्थित बागीचों वाला शहर है जिसे 1697 में शुरू किया गया था। यहाँ गुलाब की लगभग 1600 किस्में है।
रोज गार्डन के संस्थापक मोहिन्दर सिंह रंधावा थे।
प्रसिद्ध सुखना झील चंडीगढ़ में है।
Join Telegram Channel For PDF and Latest Update
Todays Question : -
मानसरोबर झील कहाँ में स्थित है?
(A) तिब्बत
(B) अफगानिस्तान
(C) पाकिस्तान
(D) भूटान
आप अपना उत्तर Comment Box में दे सकते है।
दोस्तो Speedy GKGS द्वारा दी गई सामग्री यदि आपको अच्छी या बुरी लगे तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। आपके के द्वारा किए गए comment इस साइट को और अच्छा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। धन्यवाद
Single question gives more depth knowledge through other options such as punjab...thnxx plz be updated sir....