भाषा पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न
- K.K. Lohani
- Nov 20, 2019
- 2 min read
Updated: Mar 21, 2021

भाषा पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न
संविधान के भाग-17 के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार संघ की राजभाषा ‘हिन्दी’ और लिपि ‘देवनागरी’ घोषित की गई है।
संघ की राजभाषा के रूप में ‘हिन्दी’ को 14 सितम्बर, 1949 को मान्यता प्रदान की गई।
भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिन्दी तथा दूसरा बांग्ला है।
भारत की तेलगु भाषा को ‘इटालियन ऑफ द ईस्ट’ कहा जाता है।
पंजाबी भाषा गुरूमुखी लिपि में लिखी जाती है।
संविधान के अष्ट्म अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है जबकि मूल में 14 थी।
राजभाषा आयोग का गठन 1955 में किया गया था जिसके अध्यक्ष बी॰ जे॰ खेर थे।
हिन्दी दिवस 14 सितम्बर तथा अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता है।
अंग्रेजी को नागालैण्ड एवं मेघालय में तथा उर्दू को जम्मू-कश्मीर में राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।
भारत के प्रथम राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त है जिन्हें ‘आधुनिक युग का तुलसी’ कहा जाता है।
‘आधुनिक युग की मीरा’ के रूप में महादेवी वर्मा को तथा ‘भारतीय आत्मा’ के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी को जाना जाता है।
संस्कृत व्याकरण के जनक पाणिनि है।
विश्व का आदि महाकाव्य रामायण को एवं आदिकवि वाल्मिकी को माना जाता है।
रामायण मुलतः संस्कृत भाषा में जबकि रामचरित मानस अवधि भाषा में लिखी गई थी।
संसार का सबसे बड़ा महाकाव्य ‘महाभारत’ है।
हिन्दी का प्रथम बड़ा महाकाव्य पृथ्वी राजरासो है।
महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास थे।
हिन्दी भाषा ‘इंडो-यूरोपीयन’ से संबंधित है।
कालिदास भारत का शेक्सपीयर कहलाते है।
सुमित्रनंदन पंत ‘सुकुमार कवि’ कहलाते है।
विश्व की सबसे प्राचीन भाषा सुमेरियन है।
‘केन्द्रीय अंग्रेजी व विदेशी भाषा संस्थान’ हैदराबाद में है, जबकि ‘इंस्टीच्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज’ शिमला में अवस्थित है।
भारत में आधुनिक शिक्षा के जन्मदाता चार्ल्स ग्राण्ट (1972) है।
‘भारत का आईस्टीन’ नागार्जुन को तथा ‘कलम का सिपाही’ मुंशी प्रेमचंद को कहा जाता है।
हिन्दी में आशुलिपि के जन्मदाता राधेलाल द्विवेदी है।
प्रथम हिन्दु विधि निर्माता ‘मनु’ थे।
देश का प्रथम विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना गुप्त शासक कुमार गुप्त प्रथम ने 450 ई- में किया था।
विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल शासक धर्मपाल ने नवीं शताब्दी में की थी।
प्रथम हिन्दी सम्मेलन भारत में 1975 ई॰ में नागपुर में हुआ था।
विश्व के वेटिकन सिटी में विश्व की सभी भाषाएँ मान्य है।
留言